Skip to content
June 19, 2026
  • Youtube
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
IMG_3687

Primary Menu
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • बिहार
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
  • खेल
    • क्रिकेट न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • धर्म
  • टेक्नो
  • इंटरनेशनल
  • व्यवसाय
Youtube
  • Home
  • भारत
  • उत्तर प्रदेश
  • पीलीभीत में चपरासी का ‘करोड़पति’ खेल खत्म, 7 महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ खुला 8 करोड़ के सरकारी धन की हेराफेरी का राज
  • उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में चपरासी का ‘करोड़पति’ खेल खत्म, 7 महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ खुला 8 करोड़ के सरकारी धन की हेराफेरी का राज

Tanya Jha May 2, 2026 1 minute read 0 comments
dios office scam 8 crore rupees fraud exposed in Pilibhit 7 women arrested 5 cr fozen

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुराने शिक्षा घोटाले में अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. डीआईओएस ऑफिस में बाबूगिरी कर करोड़ों का खेल करने वाले इल्हाम उर्रहमान शम्सी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उसकी पत्नी समेत सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि घोटाला करीब 8.15 करोड़ रुपये का है. पुलिस पहले ही 5.50 करोड़ रुपये फ्रीज कर चुकी है और अब पूरे गिरोह की परतें खोलने में जुटी है. यह करोड़ों के गबन का पैसा डीआईओएस कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारी एवं ट्रेजरी ऑफिस के कर्मचारी व अधिकारियों के जरिए किया गया. लेकिन अभी तक किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. केवल मोहरा बनाकर कई महिलाओं को कई महीनो बाद गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरे घोटाले का खेल

दरअसल 13 फरवरी 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने चपरासी इल्हाम शम्सी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें कहा गया कि उसने एक करोड़ का गबन कर अपनी पत्नी अर्शी खातून के खाते में ट्रांसफर किया है. हालांकि यह ट्रांसफर जिला विद्यालय निरीक्षक के बाबुओं व खुद डीआईओएस के हस्ताक्षर एवं ट्रेजरी ऑफिस के अधिकारियों के हस्ताक्षर से किया गया था. क्योंकि चपरासी को ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं है. पुलिस ने जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर चपरासी इल्हाम और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. अर्शी खातून को जेल भेज दिया, जबकि इल्हाम ने इलाहाबाद से अग्रिम जमानत ले ली. बाद में पत्नी अर्शी खातून की भी जमानत हो गई.

करोड़ों रुपए ट्रांसफर

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह एक करोड़ का गबन नहीं बल्कि कई करोड़ का गबन है क्योंकि ट्रेजरी ऑफिस से कई लोगों के खाते में टीचर दिखाकर सैलरी मदद से करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं. यह ट्रांसफर दोनों विभागों के अधिकारियों के साइन से किए गए थे. अब पुलिस ने इल्हाम की इन सात महिला रिश्तेदारों को पकड़ा है, जिनमें उसकी 2 पत्नी लुबना और अजारा खान, साली फातिमा, सास नाहिद, रिश्तेदार आफिया खान, परिचित परवीन खातून और आशकारा परवीन को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के खाते में 8 करोड़ 15 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए.

5 करोड रुपए फ्रीज

पुलिस का कहना है कि 5 करोड रुपए फ्रीज करवा दिए हैं और जांच जारी है. सवाल उठता है जिन लोगों के साइन से करोड़ों का गबन किया गया उन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई. बल्कि गबन की रकम जिनके पास पहुंची उनको पुलिस ने पकड़ा है जो कहीं ना कहीं सरकारी अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है कयास लगाया जा रहा है यह गवन आठ करोड़ का नहीं बल्कि इससे अधिक का है.

ये भी पढ़ें: धनबाद में हाई-प्रोफाइल रहस्य! बीजेपी नेता की संदिग्ध मौत; परिजनों ने पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप

About the Author

Tanya Jha

Editor

तान्‍या झा वर्तमान में Thetruth24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत है। इन्होंने इससे पहले Zee Bihar Jharkhand और ABP News के डेस्क पर खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का काम किया। तान्‍या की रुचि सामाजिक मुद्दों, क्राइम, मनोरंजन और जनरल नॉलेज की खबरों को लिखने में है. अपने अभी तक के कार्यकाल में इन्होंने बिहार के 2025 के विधानसभा चुनाव को भी कवर किया है। खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या सूचना देने के लिए आप तान्‍या से jhatanya143@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

View All Posts
Tags: Bank account freeze DIOS office fraud DIOS office scam Embezzled funds Financial fraud freezing bank accounts embezzlement case government fund fraud Government fund misuse Government funds scam India Ilham Shamsi Ilham Shamsi arrest Ilham Shamsi family bank accounts frozen Ilham Shamsi family financial fraud NEFT Pilibhit District School Inspector office fraud Pilibhit District School Inspectorate scam pilibhit embezzlement pilibhit news Seven women arrested Pilibhit fraud up crime women arrested government funds misuse Women arrested Pilibhit women financial scam

Post navigation

Previous: घर से निकला दूल्हा वापस लौटी लाश! जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या; चलती कार पर बरसाईं गोलियां
Next: अजय राय मेदांता अस्पताल में भर्ती: पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना, डॉक्टरों की निगरानी में प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Awadhesh Prasad
  • उत्तर प्रदेश

‘भगवान राम अब हमारे साथ…’, अयोध्या सांसद ने बीजेपी को घेरा; बोले- SIT रिपोर्ट का इंतजार

Ayush Mishra June 19, 2026 0
up santkabir nagar youth killed over opposing harassment
  • उत्तर प्रदेश

भांजी को छेड़ने से रोका तो नासिर अली ने कर दी आनंद की हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

Tanya Jha June 19, 2026 0
aap mp Sanjay singh
  • उत्तर प्रदेश

‘सबूत हैं तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?’ AAP सांसद संजय सिंह के गंभीर आरोप; चंपत राय और कई लोगों की गिरफ्तारी की मांग

Ayush Mishra June 19, 2026 0
  • Trending
  • आंध्र प्रदेश
  • इंटरनेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाइल
  • ओडिशा
  • केरल
  • क्रिकेट न्यूज
  • खेल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जुर्म
  • जॉब
  • झारखंड
  • टेक्नो
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यवसाय
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व हिंदू परिषद की बैठक में पहुंचे सीएम धामी! खोल दिया उत्तराखंड के भविष्य का ब्लूप्रिंट; बोले- राज्य बनेगा दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी
  • जमीन खरीद मामले में बड़ा खुलासा! धामी के जीरो टॉलरेंस मिशन ने हिलाया सिस्टम, कई अधिकारियों पर कार्रवाई तय
  • भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा प्रहार! नगर निगम जमीन मामले में दर्ज होगा केस; अधिकारियों से विक्रेताओं तक गिरेगी गाज
  • ‘भगवान राम अब हमारे साथ…’, अयोध्या सांसद ने बीजेपी को घेरा; बोले- SIT रिपोर्ट का इंतजार
  • ‘Education का E नहीं जानते…’, कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर हमला; बोले- NTA को बैन करना होगा
popular tags
  • Thetruth24
  • hindi news
  • UP news
  • Lucknow News
  • up crime news
The Truth 24 is an independent digital news platform dedicated to delivering unfiltered, fact-based journalism in the era of misinformation. Launched with a mission to uncover the real stories behind headlines, The Truth 24 operates as a website and YouTube channel, providing 24/7 coverage of national and international news, politics, current affairs, investigative reports, and groundbreaking exclusives.

Recent Posts

  • विश्व हिंदू परिषद की बैठक में पहुंचे सीएम धामी! खोल दिया उत्तराखंड के भविष्य का ब्लूप्रिंट; बोले- राज्य बनेगा दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी
  • जमीन खरीद मामले में बड़ा खुलासा! धामी के जीरो टॉलरेंस मिशन ने हिलाया सिस्टम, कई अधिकारियों पर कार्रवाई तय
  • भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा प्रहार! नगर निगम जमीन मामले में दर्ज होगा केस; अधिकारियों से विक्रेताओं तक गिरेगी गाज
  • ‘भगवान राम अब हमारे साथ…’, अयोध्या सांसद ने बीजेपी को घेरा; बोले- SIT रिपोर्ट का इंतजार
  • ‘Education का E नहीं जानते…’, कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर हमला; बोले- NTA को बैन करना होगा

Categories

  • Youtube
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.