कर्नाटक की राजनीति से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. गुरुवार को डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया से मुलाकात करके उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया है.

डीके ने छुए सिद्धा के पैर
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों कई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. अब राज्य की सियासत से एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि इस दौरान डीके सिर्फ गले ही नहीं मिले, बल्कि सीएम सिद्धा के पैर भी छुए और उनसे आशीर्वाद लिया है. इन दोनों नेताओं के बीच में लगभग 30 मिनट से भी ज्यादा की बंद कमरे में बैठक हुई है.
बैठक के बाद इस्तीफे का ऐलान
जानकारी के मुताबिक डीके के साथ बैठक करने के बाद सीएम सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया. आपको बता दें कि बेंगलुरु में गुरुवार को सीएम आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग थी, इस दौरान सभी मंत्री सीएम आवास पर पहुंचे थे. बैठक को लेकर कर्नाटक के मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि सीएम इस्तीफे से पहले सभी मंत्रियों के सहयोग को लेकर उन्हें धन्यवाद देना चाहते थे.
उम्र और तजुर्बे में छोटे हैं डीके
उन्होंने बताया कि मंत्रियों को धन्यवाद देने के लिए उन्होंने सभी को नाश्ते पर बुलाया था. आपको बता दें कि हालांकि पैर छूना कोई बड़ी बात नहीं है. अगर हम उम्र के हिसाब से देखें तक भी डीके शिवकुमार सीएम सिद्धारमैया से छोटे हैं. वहीं अगर राजनीतिक तजुर्बे में देखें तो इसमें भी सिद्धारमैया डीके से काफी ज्यादा आगे हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच में सीएम पद को लेकर खींचतान चल रहा था.
सिद्धा और डीके की मुलाकात
पिछले समय से चल रहे खींचतान के बाद आज सामने आने वाली तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के 3 साल पूरे हो चुके हैं और अब डीके शिवकुमार के पास सिर्फ 2 साल की सत्ता रह जाएगी. आपको बता दें कि गुरुवार को डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया से मुलाकात करके उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया है.
यह भी पढे़ं- जमीन के लालच में की मां-बाप की हत्या, अदालत ने 5 आरोपियों को सुनाई उम्र कैद की सजा
