ठंड में सर्दी जुकाम होना काफी आम बात है. इस समय में लोगों को गले में खरास, सरदर्द और सर्दी जुकाम, ठंड के कारण होते हैं. हालांकि, कई लोगों में यह जल्दी ठीक हो जाते हैं. कई लोगों में ये काफी दिन बाद ठीक होते हैं. ऐसे में लोग लेकिन डॉक्टर के पास जाने की बजाए मेडिकल स्टोर से ही दवाओं को खरीद लेते हैं. वह ये सोचते हैं कि ऐसा करने से वह डॉक्टर की फीस साथ ही उनके द्वारा दी जाने वाली मंहगी दवाईयों से भी बच जाएंगे. वह लोग जो ऐसा सोचते है. उनके लिए यह काफी परेशानी वाली बात है.
किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
दरअसल, जानकारी के अनुसार ऐसे लोग जो बिना किसी सलाह के दवा लेते हैं. उन्हें दिल से संबंधित साथ ही दिमाग, किडनी और भी कई अंगों के खराब होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, इससे भी ज्यादा खतरनाक तो वह होते हैं. जो पहले से ही हर बीमारी के इलाज के दवाओं को खरीद के रखते हैं. सर दर्द से लेकर किसी भी तरह की परेशानियों के लिए वह पहले ही स्टॉक में दवाओं को खरीद कर रखते हैं.
दिमाग पर पड़ता है असर
बता दें कई रिपोर्ट के अनुसार मार्केट में मिलने वाली खांसी वाली दवाओं का एक बार इस्तेमाल शायद उनके शरीर को नुकसान न पहुंचाए लेकिन इनका प्रयोग बहुत दिनों तक करने से लोगों में चिड़चिड़ापन, भ्रम और कई तरह की दिमागी समस्याएं देखने को मिलती है. वहीं, पेरासिटामोल जैसी दवाओं को बार-बार खाने से लिवर और किडनी को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.
डॉक्टरों ने जताई चिंता
कई स्टडी में तो ये भी पाया गया है कि इनके लगातार सेवन करने से शरीर में पेट की समस्या साथ ही खून से संबंधित समस्या भी देखने को मिलती है. डॉक्टरों का कहना है कि लोगों द्वारा हर चीज में एंटीबायोटिक्स लेना उनके भविष्य में दिक्कतें पैदा करेगा. धीरे-धीरे शरीर में दवाओं के प्रति रेजिस्टेंस पैदा होता है. ऐसा होने से जब शरीर को उनकी जरूरत होती है. तब वह दवाएं असर नहीं दिखाती है.
ये भी पढ़ें: CBSE ने किया 10th और 12th का एडमिट कार्ड जारी, इस स्टेपस को फॉलो करके करें डॉउनलोड
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
