आज की दुनिया में AI लोगों के लिए जरूरत बन चुका है. हर काम वह एआई टूल्स की मदद से ही करते हैं. इसी वजह से लोगों ने दावा किया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में सभी लोगों की नौकरियां खा जाएगा. उन लोगों के बीच ज्यादा चिंता थी जो कोडिंग, सॉफ्टवेयर और डेटा एनालिसिस जैसी जॉब करते हैं.
हालांकि, Nvidia CEO ने एक नया बयान दिया है. जेन्सन हुआंग जो कि कंपनी के CEO है. उन्होंने कहां है कि नौकरियां जॉब को छिन ने की बजाए नई नौकरियां पैदा करेगा. उन्होंने कहां कि सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और प्रोफेशनल स्किलस जैसे की मांग में बढ़ोतरी देखी जाएगी
Jensen Huang ने यह कहा
जेन्सन हुआंग ने बोला कि यह मानना कि AI रोजगार को खत्म करेगा यह बिल्कुल गलत है. उनका कहना हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कोडिंग जैसी नौकरी का रूप बदलेगा लेकिन खत्म नहीं होगा. उनके अनुसार AI चलाने के लिए डेटा सेंटर्स एवं टेक इंफ्रास्ट्रक्चर की काफी ज्यादा जरूरत होगी. यह नौकरी नई कामों को निकालने का रास्ता बनेगी.
इंटरनेट पर चल रहा मजाक कि AI घर में बर्तन को और कपड़े धो लें, जिससे की इंसान क्रिएटिव कामों को करें. हालांकि, इसका उल्टा हुआ है. AI क्रिएटिव काम कर रहा है लेकिन इंसानों को मजबूर होकर घर का काम करना पड़ रहा है. उनका कहना हैं कि आने वाले समय में प्लबर और इलेक्ट्रीशियम की मांग ज्यादा हो जाएगी. चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रोफेशन में काम कर रहे लोग बहुत ज्यादा पैसा कमाते हैं. Huang का कहना है कि नौकरियां तो बढ़ जाएगी लेकिन स्किल पर आधारित नौकरियों की सैलरी ज्यादा देखी जाएगी.
AI नौकरियों को नहीं बदलेगा उनका रूप
Jensen Huang का कहना हैं कि लोगों को लगता है कि नौकरियां एआई द्वारा खत्म कर दी जाएगी लेकिन इसका बिल्कुल उल्टा होएगा. AI जब कई कामों को संभाल लेगा तो इंसान अन्य क्रिएटिव चीजों को करने के लिए भागेगा. हालांकि, जब इनकी डिमांड बढ़ जाएगी को अपने आप ही लोगों की सैलरी बढ़ जाएगी. मजाक को गंभीर रुप से लिया जा सकता है लेकिन इसको पूरा सत्य मान लेना बिल्कुल गलत माना जाएगा. अगर AI के कामों की डिमांड बढ़ जाएगी तो अपने आप ही उनको संभालने के लिए इंजीनियर की जरूरत बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें: युवराज की मौत मामले में SIT की 8 घंटे की पूछताछ, 80 अफसरों से पूछताछ…खुलेगा लापरवाही का राज
