झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है. हालांकि, हत्या पहले ही कर दी गई थी. पुलिस ने जब शिकायत पर मामले की जांच की तो काफी चौंकाने वाली बातें सामने आई. बता दें कि जांच में सामने आया कि मृतका की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के संग में मिलकर हत्या की है. मृत महिला की पहतान नाहिदा परवीन के रूप में की गई है. वह रांची के मनोटोला के डोरंडा थाना क्षेत्र की निवासी है.
जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल के दिन में महिला की हत्या कर दी गई थी. हालांकि, मामला तक सामने आया जह मृत महिला के देवर ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुंरत जांच शुरू की, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन दो आरोपियों में नाबालिग लड़की का बॉयफ्रेंड अरबाज खान भी है.
धीरे-धीरे जांच बढ़ी तो नाबालिग लड़की पर शक की सूई गई, जिसके बाद पूछताछ में उसने अपना सच कबूल किया. साथ ही मां को मारने की वजह और मारने के लिए की गई पूरी प्लानिंग के बारे में भी बताया.
दरअसल, लड़की अक्सर अपनी मां से पैसे मांगा करती थी. करीब 5 लाख के करीब वह अपने बायफ्रेंड को पैसे दे चुकी थी. मां को जैसे ही यह बात पता लगी उसने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी कारण से उसने, उसके प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर यह फैसला लिया. 24 अप्रैल के दिन उसने अपनी मां की तकिए से मुंह ढककर हत्या कर और दो दिन बाद यानी की 26 अप्रैल को डोरंडा के कब्रिस्तान में जाकर शव को दफना दिया.
पुलिस ने मंगलवार के मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला. मृतका के गले पर चोट के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया है. साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें: हरिद्वार मर्डर केस का खुलासा: शादी के जुनून ने लिया खौफनाक रूप, रास्ते का कांटा समझ की लड़की के पिता की हत्या
