राजस्थान के डूंगरपुर शहर में दिल को दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. दरअसल, यहां पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिसकी वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी. हादसा डूंगरपुर बस स्टैड के तहसील चौराहा रोड के पास में मेवाड़ फर्नीचर पर हुआ है.
सिर पर चढ़ा पहिया
जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी अचानक से एक बेकाबू बस आई और दोनों को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर मारने की वजह से दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिसके बाद बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से चला गया. इस हादसे के बाद में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई. साथ ही वाहनों की काफी लंबी लाइन भी वहां पर लग गई.
बस को डिटेन के लिए करवाया गया खड़ा
मामले की सूचना मिलते ही कोतावली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद जाम को खोलने के लिए दूसरे लेन पर ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया गया. एम्बुलेंस को बुलाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डूंगरपुर अस्पताल में रखवाया गया है. मृत युवको की पहचान सलूंबर निवासी गोपाल और खेरवाड़ा निवासी नरेश के रूप में की गई है. बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाशी की जा रही है. बस को कोतावसी परिसर में डिटेन कर खड़ा करवाया गया है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता? बाइक न मिलने पर की हत्या! जांच जारी
