झारखंड के गिरिडीह जिले में दहेज में बाइक न दिए जाने पर एक नवविवाहिता की हत्या करने की खबर सामने आ रही है. मृतक युवती की पहचान रजिया खातून के रूप में की गई है. एक महीने पहले उसकी शादी कुरूमडीहा के निवासी अब्जल अंसारी के साथ में हुई थी.
मृत महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि शादी होने के बाद ही ससुराल पक्ष मोटरसाईकिल की मांग करने लगा था. परिवार वह मांग पूरी करने में असमर्थ था. इसी कारण से उसे बार परेशान किया जा रहा था. दहेज में मोटरसाईकिल न दे पाने के कारण उसकी हत्या की गई है. केवल एक ही महीने शादी को हुए थे.
मामले से गुस्साए लोगों ने कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम करके रख दिया है. शव को लेकर सड़क पर बैठने की वजह से घंटों तक सड़क पर जाम देखने को मिला. काफी देर तक लोगों को आने जाने में परेशानी हुई. मामले की जानकारी मिलते ही हीरोहीड थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. लोगों को समझाकर मामले को कंट्रोल किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. हालांकि, शुरुआती रूप में मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पता नहीं लग पाया है.
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एक एंगल से जांच कर रही है. सभी सबूतों को भी इकट्ठा किया गया. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की असली वजह का पता लग पाएगा. फिलहल पुलिस मौके से मिले सभी सबूतों की जांच कर हत्या के कारणों का पता करने में लगी हुई है. पुलिस ने अभी इसे हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: हापुड़ में मजदूरों की जान से खिलवाड़! JCB थी, फिर भी नाले में बिना सुरक्षा किट के उतरे सफाईकर्मी!
