अभी के समय मौसम गतिविधियों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में एक और खबर लोगों के सामने आ रही है. दरअसल, लद्दाख के कई हिस्सों में भूंकप के झटके महसूस किए गए है. वहीं, बताया जा रहा हैं कि भूकंप का केंद्र लेह के पास में था.
लोकल लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके काफी हल्के थे. इसी कारण से वह किसी को महसूस हुए और किसी को नहीं. वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 रही. हालांकि, अभी तक इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि अभी पूरी स्थिति सामान्य है.
बता दें कि अधिकारियों ने ऐसे भूकंप से जानमाल का नुकसान न होने की बात की है. हिमालय पर्वत श्रृंखला का हिस्सा होने की वजह से यह भूकंप की काफी सक्रिय क्षेत्रों में आता है. भारतीय और यूरेशियन प्लेट के टकराने की वजह से यहां ऐसा होता है. ऊंचाई में होने और यहां की बनावट की वजह से लोगों को काफी आसानी से महसूस होने लगते हैं.
ये भी पढ़ें: होर्मुज खोलने के लिए फ्रांस ने शुरू किया ‘मिशन-35’! कई देश दे रहे साथ; भारत से भी हुई बातचीत
