झारखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कि समाज में अभी भी अधंविश्ववास के मौजूद होने की ओर इशारा करता है. दरअसल, लातेहार जिले में गांव के एक समूह ने बुजुर्ग व्यक्ति को पेशाब पीने के लिए मजबूर किया है. बता दें कि यह घटना 17 मार्च दिन मंगलवार की है. मामला नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के दौना गांव का बताया जा रहा है.
महिला की मौत के पीछे बताया पिता का जादू टोना
पीड़ित के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी. सभी गांव वालों का कहना था कि महिला की मौत जादू टोने के कारण मौत हुई है. जो कि उनके पिता द्वारा की गई है. 15 ग्रामीण लोगों ने एक समूह बनाया और पिता को जादू-टोने वाला करार कर दिया है.
बीच में आई महिला के साथ मारपीट
इसके बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर उनके पिता और माता के साथ जबरदस्ती पेशाब पिलाने की कोशिश की. हालांकि, बीच में स्वास्थ्यकर्मी हीना देवी ने ग्रामीणों की हरकत का विरोध किया, लेकिन उनके पति वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव वालों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की.
पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
पीड़िता के बेटे बृजेश मुंडा ने गांव वालों के साथ-साथ पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि 18 मार्च को उन्होंने नेतरहाट पुलिस से संपर्क किया था. उनकी तरफ से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया और उन्हें वापस भेज दिया था. एसपी कुमार गौरव ने कहा हैं कि पुलिस की टीम द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. जैसे ही शिकायत मिलेगी आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी.
