गंदा पानी पीने की वजह से बीमार होने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. एक तरफ इंदौर तो दूसरी तरफ गांधीनगर. इन स्वच्छ शहरों पर गंदा पानी पीने की वजह से मौत होने का दाग हटा नहीं था कि एक और एक शहर से गंदा पानी पीने की वजह से लोगों के बीमार होने की बात सामने आ रही है. हरियाणा में फरीदाबाद के एक गांव में सालों से लोग केमिकल वाला पानी पी रहे है, जिसके कारण लोगों को कैंसर जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.
कूड़े के पहाड़ ने बढ़ाई समस्या
फरीदाबाद के गुरूग्राम में बंधवाड़ी में कूडे़ का पहाड़ खड़ा हो चुका है.इस कूड़े के पहाड़ से हर समय लीचेट रिसता रहता है. उस लीचेट के रिसने के कारण मांगर और पाली गांव के भू-जल पर असर पड़ रहा है. इसके अलावा दिल्ली-आगरा के राजमार्ग के पास सेक्टर 58 के प्लेटिंग जोन में उपयोग होने वाले रसायन से भरपूर पानी को खुले में बहा दिया जा रहा है. इसके कारण झाड़सेतली गांव के पास लोगों बड़ी बीमारियों की चपेट में आने से मौत हो रही है.
औद्योगिक क्षेत्र का फैलाव
बता दें कि उस गांव की आबादी दस हजार के करीब है. गांव के पास ही औद्योगिक क्षेत्र फैला हुआ है. यहां पर कई तो अवैध कारखाने भी बसे हुए है. इनमें से रोजाना कई लाख लीटर पानी खुले में डाला जाता है. इससे इस गांव में पानी सप्लाई होने वाले 5 बोरवेल से जहरीला और रसायन से युक्त पानी लोगों के घरों में जा रहा है. प्लेटिंग जोन को हटाने के लिए आरडब्ल्यूए के महासचिव ने एनजीटी को याचिका भी दी थी लेकिन उस याचिका का कोई भी परिणाम देखने को नहीं मिला. इसके इलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जब आए थे तब भी इस मामले को उनके सामने रखा गया था. उन्होंने जांच के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ.
ब्लड कैंसर से बड़े और बच्चों की मृत्यु
कई बच्चे और लोगों को अब तक इस पानी को लंबे समय तक पीने के कारण ब्लड कैसंर हो चुका है, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. इसके अलावा कई लोग तो ऐसे है. जो अब भी इस बीमारी से लड़ रहे हैं. इतने लोगों का ऐसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित होना काफी चिंताजनक है. सरकार द्वारा जल्द ही इस पर कुछ ऐक्शन नहीं लिया गया तो और भी बच्चे इस बीमारी के चपेट में आकर अपनी जान खो बैठेंगे.
ये भी पढ़ें: जहर में घोल दी मिठास! दिल्ली में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने परिवार को खिलाया जहरीला लड्डू
