उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक युवक ने धर्म छिपाकर एक युवती के साथ में संबंध बनाया और 4 साल बाद उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला. चौंकाने वाली बात को यह है कि युवक और युवती चार साल से लिव इन में रह रहे थे. दोनों का एक बच्चा भी है.
शादी की बात बोलने पर उगला सच
जानकारी के मुताबिक, 26 साल की पीड़िता 4 साल पहले मोनू नाम के युवक के साथ प्यार करने लगी थी. दोनों का प्रेम प्रसंग लिव इन रिलेशनसिप तक पहुंच गया. 4 साल में दोनों का एक बच्चा भी है. पीड़िता बार-बार मौनू से शादी के लिए कहती, लेकिन वह हर बार बात को टाल देता था. उनकी बेटी की उम्र 1 साल है. शादी की बहुत जिद करने के बाद मोनू ने अपना असली चेहरा दिखाया. उसने अपना नाम आरिफ बताकर पीड़िता को अपना धर्म बदलने के लिए कहा. इनकार करने के बाद उसके साथ खूब मारपीट भी की गई.
दोनों को छोड़कर फरार
जब युवती ने इनकार कर दिया, तो वह बच्ची और उसको दोनों को छोड़कर फरार हो गया. DCP सिटी जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद में मामले को दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार, पीड़िता दलित समुदाय की है. गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सख्ती भी की है. आशंका है कि दोनों समुदायों के बीच में लड़ाई हो सकती है. इसी कारण से जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपी को ढूंढा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए PM मोदी को बुलावा? शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री?
