दिल्ली की भाजपा सरकार लगातार कह रही है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लोगों के हितों के लिए काम किया जा रहा है. दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मौजूद कूड़े के पहाड़ को लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भाजपा लगातार हमला बोल रही थी.
भाजपा सरकार में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा था, कि कूड़े का पहाड़ सिर्फ कुछ दिनों का मेहमान है. भाजपा का एक मंत्री हर 15 दिन में कूड़े के पहाड़ पर जाकर देखेगा कि वहां की स्थिति कितनी बदली है. भाजपा सरकार दिल्ली में काफी समय से बोल रही है कि गाजीपुर में मौजूद कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए काम शुरू हो चुका है और अब वहां पर स्थिति पहले से ज्यादा सही हो गई है.
सरकार की इन्हीं बातों की सच्चाई को जानने के लिए The Truth24 की टीम इस कूड़े के पहाड़ पर पहुंचती है. इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि The Truth24 की टीम ने गाजीपुर पहुंचकर क्या देखा और सीएम रेखा गुप्ता की बातों में कितनी सच्चाई है.
गाजीपुर पहुंची The Truth24 की टीम
दिल्ली की भाजपा सरकार लगातार गाजीपुर में मौजूद कूड़े के पहाड़ की सफाई को लेकर कई दावे कर रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कह रही है कि धीरे-धीरे ये पहाड़ खत्म हो रहे हैं और सरकार इन्हें हटाने के लिए काम कर रही है, लेकिन जब इन बातों की सच्चाई जानने के लिए The Truth24 की टीम वहां पहुंची, तो नजारा कुछ और ही दिखाई दिया.
बदबू और गंदगी से भरा है पूरा क्षेत्र
The Truth24 की टीम ने कूड़े के पहाड़ पर पहुंचकर भाजपा के दावों की जांच की तो स्थिति बातों से बिल्कुल अलग नजर आई. क्षेत्र के 5,6 किलोमीटर के आसपास पहुंचने से ही बदबू और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं. कूड़े के पहाड़ का हाल इस हद तक खराब है कि अगर व्यक्ति वहां कुछ घंटों का समय भी बिता ले, तो उसे कोई न कोई गंभीर बीमारी हो जाएगी. पूरा इलाका गंदगी और बदबू के साथ में महक रहा है और किलोमीटरों की दूरी से ही इसका असर दिखने लगता है.
स्थानीय लोगों से The Truth24 की बातचीत

स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार बनने के बाद में किसी तरह का कोई भी मंत्री और MCD विभाग से किसी भी तरह का कोई अधिकारी और मंत्री यहां नहीं आता है. स्थानीय लोगों से बात करने से पता चला, कि सड़कों पर बुरी तरह से गंदगी फैली रहती है और मलबा और कूड़ा सड़कों पर बुरी तरह से फैला रहता है, जिससे लोगों का सड़कों के ऊपर चलना भी मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरकार बनने के बाद में कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए किसी भी तरह का कोई काम नहीं किया गया है और सड़कों पर ही कूड़ा फैला रहता है.
कूड़ा उठाने के लिए मांगा जाता है पैसा
The Truth24 की टीम ने जब स्थानीय लोगों से बीत की, तो लोगों ने बताया कि महीनों तक सड़कों से कूड़ा उठाने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर किसी कर्मचारी से कूड़ा उठाने की बात कही जाती है, तो वह कहता है कि खर्चा दो तब कूड़ा उठाया जाएगा. कूड़ा उठाने की बात पर ही कर्मचारी रुपयों की मांग करने लगता है. इलाके में काम करने वाले एक व्यक्ति मोहम्मद नाजिम ने The Truth24 की टीम को बताया कि इलाके के हालात इतने ज्यादा खराब हैं, कि गली से पैदल निकलना भी बेहद मुश्किल हो गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि केजरीवाल सरकार में कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए ज्यादा तेजी के साथ काम हो रहा था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद यह काफी धीमा हो गया है. कूड़े के पहाड़ पर जाकर The Truth24 की टीम ने सरकार के दावों की सच्चाई को चेक किया और स्थानीय लोगों से बात की है. The Truth24 की इस ग्राउंड रिपोर्ट को आप लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.
The Truth24 की ग्राउंड रिपोर्ट- https://youtu.be/dLcIGP9WNNA?si=dMcfvm1wJ_gTsmV4
