हाल ही में एक महिला काफी ज्यादा फेमस हो रही थी. दरअसल, यह महिला पूरी झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर थी. इसी महिला से जुड़ी लेकिन एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. रात के समय जब महिला घर का काम करके ऑटो चलाने के लिए गई हुई थी. उस समय महिला की मृत्यु हो गई है. महिला के सर पर केवल एक चोट और ऑटो पूरी तरीके से पलटा हुआ था. पुलिस ने फिलहाल इसे एक्सीडेंट कहा है. चौंकानें वाली बात यह है कि महिला के शरीर से सभी गहने गायब है. घरवालों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या की गई है.
अनिता ने 15 साल तक की थी नौकरी
मृतिका का नाम अनीता चौधरी था. वह 40 साल की थी. मृत महिला अंबेडकर नगर के नवाबाद थाना क्षेत्र में रहती थी. अनिता पहले नौकरी करती थी. 15 साल तक नौकरी करने के बाद उसकी अपने सुपरवाइजर से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उसने अनिता को कल से आने के लिए मना किया था. हालांकि, अनिता को मैनेजर से लेकर कई लोगों ने वापिस आने के लिए कॉल किया था लेकिन अनिता ने नौकरी करने से इनकार कर दिया था.
घर चलाने के लिए लिया ऑटो चलाने का डिसीजन
अनीता का पति बस स्टैंड पर ठेला लगाता था लेकिन उससे घर का खर्चा नहीं चल पाता, जिसके बाद अनिता अपने बच्चे को लेकर महाराष्ट्र चली गई थी. कोरोना के कारण लॉकडाउन लग जाने से अनिता को वापिस आना पड़ा था. अनिता जब वहां से वापिस घर आई तो घर की हालात पहले से और ज्यादा खराब हो जाने के कारण उसने ऑटो खरीद के चलाने का फैसला लिया. उसके कागजात पूरे नहीं हो पाने के कारण उसने अपने पति के नाम पर ऑटो फाइनेंस करवाया. पति पत्नी के ऑटो चलाने से खुश नहीं था. अनिता को ऑटो चलाना उसके पड़ोसी ऑटो चालक ने सिखाया, जिसके बाद वह सुबह और रात को उसे चलाने के लिए जाती थी. रविवार के दिन वह जब रात के 9.30 बजे बाहर गई तो 1:30 बजे किसी ने कॉल करके बताया की स्टेशन रोड के पास अनिता पूरी तरीके से खून में सनी हुई है. परिवार वाले जब तक मौके पर पहुंचते अनिता की मौत हो चुकी थी.
अनिता की बहन ने जताया लूटपाट का शक
अनिता की बहन बकौल अनिता का कहना है कि उसकी बहन की हत्या की गई है और उसके सारे गहनों को लूट लिया गया है. नगर के पुलिस लक्ष्मीकांत गौतम ने इसे एक्सीडेंट कहां है. हालांकि, परिवार वालों के कहने पर जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप बन गया खूनी रिश्ता, ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका ने कोरियन प्रेमी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
