Iram Shadab controversy: इरम ने पति के लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शादाब जकाती के साथ उनका रिश्ता केवल काम तक सीमित है और अब वे अपने चार बच्चों के भविष्य के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.
![]()
Iram Shadab controversy: यूट्यूबर शादाब जकाती की को-स्टार इरम ने अपने पति खुर्शीद द्वारा लगाए गए अफेयर और मारपीट के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इरम ने कहा कि वे शादाब के साथ केवल काम के सिलसिले में जुड़ी हैं और किसी भी तरह का व्यक्तिगत रिश्ता नहीं है. उन्होंने साफ किया कि उनके पति ने मीडिया में उनके काम और शादाब के साथ रिश्ते को गलत तरीके से पेश किया है.
खुर्शीद ने हथौड़ा लेकर किया हमला
इरम ने बताया कि उनके पति ने कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि खुर्शीद ने हथौड़ा लेकर उन पर हमला करने की कोशिश की और उनका फोन भी तोड़ दिया ताकि वे काम ना कर सकें. इरम के अनुसार, यह सब बच्चों के भविष्य और अपने घर चलाने के लिए काम करने की वजह से हुआ है. उन्होंने कहा कि अब वे किसी भी तरह के डर या धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगी.
उन्होंने आगे कहा कि शादाब जकाती उनके काम में मदद कर रहे हैं. यह मदद केवल पेशेवर और इंसानियत के कारण है. इरम ने साफ किया कि काम का पैसा ही उनके परिवार का खर्च चलता है और किसी भी तरह का व्यक्तिगत रिश्ता नहीं है. उनके पति ने इस काम को लेकर उन्हें गलत साबित करने की कोशिश की, जो कि पूरी तरह झूठा है.
पति के साथ समझौता संभव नहीं

इरम ने यह भी कहा कि अब उनके पति के साथ कोई समझौता संभव नहीं है. उन्होंने तीन बार तलाक देने का आरोप अपने पति पर लगाया और कहा कि अब उन्हें कोर्ट का सहारा लेना होगा. इरम ने बताया कि उनके पति ने पहले खुद उनकी मर्जी से उन्हें शादाब के पास काम करने भेजा था, और उस समय परिवार के लोग भी मौजूद थे.
इरम का कहना है कि उन्होंने 13 साल तक कई परेशानियों और मारपीट को सहा है, लेकिन अब वे अपने चार बच्चों और खुद के भविष्य के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. उनका मानना है कि न्याय मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगी और अपने हक के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगी.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
