Gagandeep Singh murder: लुधियाना में दिनदहाड़े गगनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या की गई, जिसके पीछे कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

Gagandeep Singh murder: पंजाब के लुधियाना जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि यह हत्या कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
घटना जगराओं क्षेत्र के गांव की अनाज मंडी के पास हुई है. सूत्रों के अनुसार, हथियारबंद हमलावर अचानक गगनदीप सिंह पर गोलियां चला दीं. गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा. आसपास के लोग चौंक गए और अफरा-तफरी मच गई, हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए.
ईलाज की दौरान हुई मौत

गगनदीप के भाई और गांव के लोग उसे तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. लोग यह देखकर सकते थे कि यह हमला शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है.
परिजनों ने बताया कि गगनदीप सिंह एक कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था. इसी कारण कुछ लोगों के साथ उसकी पुरानी दुश्मनी थी. परिवार का मानना है कि यही रंजिश हत्या का मुख्य कारण रही थी. पुलिस भी इस बात की जांच कर रही है कि क्या हत्या साजिश के तहत की गई है.
जल्द ही होगी गिरफ्तारी
हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
