ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. प्रशासन की लापरवाही से यहां एक बाप ने अपनी आंखों के सामने अपने बेटे खो दिया है. दरअसल, सेक्टर 150 के टी-प्वाइंट के पास देर रात युवराज नामक युवक की ग्रैंट विटारा कार कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे हुए एक गड्ढे में जा गिरी थी, जिसके कारण युवक को अपनी जान से हाथ खोना पड़ गया. वहां के निवासियों का कहना है कि गड्ढे के पास में न मजबूत बैरिकेडिंग, न रिफ्लेक्टर, न चेतावनी का कोई बोर्ड था.
युवराज के पिता ने बताया पूरी दास्ता
युवराज के पिता ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को बचाने के लिए 80 लोगों की टीम थी. उनमें से किसी ने भी पानी में उतरकर बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की. फायर डिपार्टमेंट, एसडीआरएफ और नोएडा पुलिस की टीम में से कोई भी पानी के ठंडा होने का हवाला देकर उनके बेटे को बचाने के लिए नहीं उतरा. सभी टीम का कहना था कि पानी ठंडा है और उसमें सरिया है, जिसके कारण उनका बेटा हेल्प-हेल्प करता-करता उनकी आंखों के सामने डुब गया.
काम से लौट रहा था युवराज
पिता का कहना हैं कि देर रात उनका बेटा जब काम से लौट रहा था. तभी घने कोहरे के कारण उसकी कार गड्ढे में गिर गई. बेटा पिता को कॉल करके कहता है कि ‘मुझे बता लीजिए, वरना में डूब जाऊंगा. ‘ मेरी कार नाले में गिर गई है.’ इस कॉल के बाद पिता राजकुमार मेहता बेटे को बचाने के लिए भागते हैं. वह वहां टीम को लेकर पहुंचते हैं तो युवराज फोन की टार्च को जलाकर कार के ऊपर बैठ हेल्प-हेल्प चिल्लाता है. युवराज को कई घंटे बाद में 30 फीट गहरे पानी से निकाला गया, जिसके बाद उसे कैलाश अस्पताल में ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
स्थानीय गवाहों ने बताया बचाव कार्य में देरी
हालांकि, इस दौरान कई स्थानीय गवाहों का कहना है कि उनके बचाव में देरी हुई है. अगर बचाव को सही से किया जाता तो आसानी से युवराज की जान को बचाया जा सकता था. इसके अलावा लोगों ने कई बार उस गड्ढे की शिकायत की थी. फिर भी किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया.
नोएडा प्राधिकरण के कार्यपालक श्री लोकेश एम ने सेक्टर-150 के पास संबंधित कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है. ट्रैफिक सेल विभाग से जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी हैं. कार्यपालक अधिकारी ने इनसे संबंधित विभागों से लोटस बिल्डर के आवंटन की रिपोर्ट मांगी है. साथ ही निर्माण कार्य की रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिया हैं.
ये भी पढ़ें: Aparna Yadav Divorce: ‘उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए’, प्रतीक यादव दे रहे पत्नी अपर्णा को तलाक
