Gold-silver rate today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले साल काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला था. हालांकि, कुछ दिनों से इनके रेट में कमी देखने को मिली थी लेकिन एक बार फिर इनकी कीमतों में तेजी देखनी को मिली है. इसका कारण वेनेजुएला और अमेरिका के बीच का तनाव है, जिससे की इनके रेट में बढ़त देखने को मिली है. इसी वजह से निवेशक सोने-चांदी जैसी चीजों में निवेश करने की और भाग रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इनकी कीमत में तेजी देखने को मिली है.
भारत में अभी के समय में शादियों का सीजन चल रहा है. तो ऐसे में इनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप भी आज सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो इनके रेट जान कर जाइएं.
24 कैरेट सोने का रेट

आज 19 जनवरी को 24 कैरेट सोना का रेट 1,45,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी के साथ अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं. तो आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,33,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी के साथ 18 कैरेट सोने का रेट 1,09,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
क्या है चांदी का रेट?

अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है. तो बता दें कि चांदी की कीमतों में आज के दिन उछाल देखने को मिला है. आज चांदी की कीमत 3,05 000 प्रतिकिलोग्राम है.
यूपी में क्या है रेट?
बता दें कि आज के दिन यूपी में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,584 रुपये प्रतिग्राम है. साथ ही चांदी की कीमत 3,05,000 रुपये प्रतिकिलोग्राम है.
क्यों बढ़ते हैं सोना-चांदी के भाव
वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल होने के कारण इनके कीमतों में तेजी देखने को मिलती है. हाल ही में विश्व स्तर में तनाव होने के कारण इनकी कीमतों में ऐसे ही मजबूती रहने की आशंका है.
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं. तो इनकी कीमतों को जरूर जान कर जाइएं. हालांकि, यह कीमतें अनुमानित है. बाजरों में और इन मूल्यों में अंतर देखने को मिल सकता है.
