Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce: यूपी के सियासी गलियारों से आज एक बड़ी खबर सामने आई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके ये जानकारी दी. इस पोस्ट के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. तरह-तरह के रिएक्शन परिवार के संबंधों को लेकर आ रहे है. 13 साल पुरानी शादी टूटना यादव परिवार के लिए किसी शॉक से कम नहीं है.
पोस्ट में क्या लिखा
@iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं. इसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है. अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई.
बीजेपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा
बता दें कि मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव बीजेपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी की खुली आलोचकों में से एक रही हैं. प्रतीक यादव ने एक इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए अपर्णा को परिवार तोड़ने वाला बताया है.
ये भी पढ़ें: 10 हजार की शर्त लगाकर युवक को कोबरा से कटवाया, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
