उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर कुछ आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. इस हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. मामला हापुड़ जनपद के कोतावली क्षेत्र का है.
घर के बाहर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
मृत प्रॉपर्टी डीलर की पहचान राशिद के रूप में की गई है. वह मूल रूप से अलीपुर के निवासी था. गुरुवार के दिन में वह अपने घर के बाहर रामपुर रोड की साइट पर गए हुए थे. इसी बीच कुछ हमलावर वहां आए और राशिद की चाकू से हमला कर दिया. हमले के कारण राशिद पूरी तरीके लहूलुहान हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुरानी रंजिश ने ली जान
मामले की जानकारी मिलते ही कोतावली थाना क्षेत्र की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है.
स्थानीय लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोग इस मामले के पीछे शामिल आरोपियों के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिवार वालों का रो-रोकर हाल बुरा है. हालांकि, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. हत्या के पीछे की सभी कारणों को जानने के बाद ही मामला पूरी तरीके से खुल पाएगा.
ये भी पढ़ें: नागपुर में सनसनीखेज घटना! सौतेले बेटे ने किया मां से दुष्कर्म; महिला हुई 4 महीने की प्रेग्नेंट
