हरियाणा के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank घोटाला मामले में CBI ने 14 मई को कई जगहों पर छापेमारी की है. इस मामले में अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

CBI ने की कई जगहों पर छापेमारी
हरियाणा के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank घोटाला मामले में CBI ने 14 मई को कई जगहों पर छापेमारी की है. CBI ने चंडीगढ़ और पंचकूला समेत कई जगहों पर घोटाला मामले को लेकर छामेपारी की है. जानकारी के मुताबिक यह मामला हरियाणा सरकार ने CBI को सौंपा था. ऐसा आरोप है कि इन बैंकों के कुछ अफसरों ने सरकार के कई विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करके सरकारी धन का गबन किया था.
7 जगहों पर बड़ी छापेमारी
आपको बता दें कि CBI ने इस मामले में कुल 7 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है. इन जगहों में आरोपियों के घर, ज्वेलर्स के शोरूम, सरकारी धन के लाभार्थियों के ठिकाने और जांच से जुड़े हुए बाकी के संस्थानों के परिसर शामिल हैं. आपको बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स और संदिग्ध सामग्री को बरामद करके जब्त किया गया है.
16 आरोपी हो चुके गिरफ्तार
जब्त की गई चीजों में वित्तीय रिकॉर्ड और घोटाले से जुड़े डिजिटल सबूत भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक इस मामले में अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने 8 अप्रैल को FIR दर्ज करके जांच को शुरू किया था. आपको बता दें कि यह पूरा मामला हरियाणा के पंचकूला में मौजूद IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के खातों से सरकारी धन के गबन से जुड़ा हुआ है.
2 IAS अधिकारी हो चुके सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक इस मामले में 2 IAS अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इसी के साथ कई अधिकारी जांच के घेरे में हैं. FIR के मुताबिक यह घोटाला 26 सितंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 के बीच में लगभग 5 महीनों तक चला था. अब इस मामले में CBI जांच कर रही है और लगातार मामले में छापेमारी कर रही है. इस मामले में अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें- 5 दिन, 4 बच्चे और नॉर्मल डिलीवरी! मुरादाबाद में महिला ने डॉक्टरों को भी किया हैरान; एक साथ जन्में 3 बच्चे
