देश में कई बार ऐसी सड़क दुर्घटनाएं हमारे सामने आती हैं, जो बेहद दर्दनाक होती हैं. एक ऐसा ही सड़क हादसा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है. सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शिमला से कपवी जा रही एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की खबर है.
हादसे में 8 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शिमला से कपवी जाने वाली एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई. जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक इस बस में 30 से 60 यात्री मौजूद थे. बताया जा रहा है कि बस सड़क से फिसल गई जिससे वह काई में जाकर गिर गई. इस घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
घायल यात्रियों का इलाज जारी
इस हादसे को लेकर बस में मौजूद यात्रियों की संख्या की अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं. सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निशचिंत सिंह नेगी के मुताबिक इस सब में 30 से 35 लोग मौजूद थे. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद में मरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस
बताया जा रहा है कि यह बस शिमला से कुपवी की तरफ जा रही थी. बस जैसे ही सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास में पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क के नीचे खाई में जा गिरी. जैसे ही बस खाई में जाकर गिरी तो तुरंत ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और बस के अंदर चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद
पुलिस प्रशासन इस हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुलिस और राहत बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच गईं. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर हरिपुरधार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद में सभी घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
घटनास्थल के लिए निकले SP
सिरमौर के SP निशचिंत सिंह नेगी ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस हादसे की सूचना मिली तो वे तुरंत ही घटनास्थल के लिए निकल गए. इस हादसे के बाद में पुलिस और बचाव की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं. इस हादसे के पीछे की असली वजह की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
