मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट पर एक बार फिर जहाजों की रफ्तार में रोक लग गई है. होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में 16 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जो इंडियन नेवी की परमिशन का इंतजार कर रहे हैं.
5 अप्रैल से नहीं आया कोई भी जहाज
मिडिल ईस्ट में तनाव और सीजफायर के बाद रणनीतिक रूप से होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन आपको बता दें कि 5 अप्रैल के बाद से अभी तक कोई भी भारतीय जहाज होर्मुज को पार करके देश में नहीं आ पाया है. जानकारी के मुताबिक इंडियन नेवी वर्तमान में सभी हालातों के ऊपर नजर बनाए हुए है और सुरक्षित समय देखने के बाद जहाजों को आगे बढ़ने की परमिशन देगी.
होर्मुज में फंसे हैं 16 भारतीय जहाज
आपको बता दें कि इस समय 16 भारतीय जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं. इन जहाजों में LNG, LPG और कच्चे तेल के वाहक के साथ कंटेनर पोत और ड्रेजर मौजूद हैं. ये सभी जहाज इंडियन नेवी की परमिशन का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पहले चरण में 5-6 जहाजों को नेवी की क्लीयरेंस दी जाने की और उनके होर्मुज पार करने की उम्मीद जताई जा रही है.
जल्द ही होर्मुज पार कर सकते हैं 5-6 जहाज
सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही 5 से 6 जहाजों का बैच होर्मुज को पार कर सकता है. इसको लेकर ईरान के अधिकारियों और चालक दल के बीच लगातार बातचीत जारी है. आपको बता दें कि जंग के दौरान इस क्षेत्र में कुल 25 भारतीय जहाज मौजूद थे, जिसके बाद 9 जहाज यहां से सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत आ गए हैं. भारतीय नौसेना लगातार इन जहाजों का मार्गदर्शन कर रही है.
अभी तक हो चुकीं 30 घटनाएं
भारतीय नौसेना सभी जहाजों को ओमान की खाड़ी तक सुरक्षा का घेरा दे रही है. जानकारी के मुताबिक युद्ध की शुरुआत से लेकर 6 अप्रैल तक फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में 30 घटनाएं घटी हैं. इन घटनाओं में 23 जहाजों को निशाना बनाया गया है और मिसाइल और ड्रोन के हमले शामिल हैं. इन हमलों में 10 लोगों की मौत भी हुई है.
इंडियन नेवी लगातार अलर्ट
आपको बता दें कि इंडियन नेवी लगातार अलर्ट मोड पर है और भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर जरूरी भूमिका निभा रही है. आने वाले कुछ दिनों में होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक फारस की खाड़ी यानी होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में भारतीय झंडे वाले 16 जहाज फंसे हुए हैं. ये सभी जहाज इंडियन नेवी की परमिशन का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- सुहागरात की रात बड़ा खेल! पति के सोते ही गहने और कैश लेकर दुल्हन फरार; सुबह उठते ही पति रह गया हैरान
