उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नई दुल्हन सुहागरात की रात में अपने पति के घर से गहने और कैश लेकर फरार हो गई. युवक ने काफी ढूंढ़ने के बाद पुलिस से इस मामले की शिकायत की है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
सुहागरात की रात पत्नी फरार
उत्तर प्रदेश के बांदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने ऐसा कांड किया है कि उससे युवती का पति भी सदमे में आ गया. जानकारी के मुताबिक शादी के बाद सुहागरात की रात में युवती ने अपने पति के सो जाने का इंतजार किया और पति के सोते ही गहने और कैश लेकर फरार हो गई. इस घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.
युवक ने की पुलिस से शिकायत
सुबह के समय जब युवक नींद से उठा, तो पत्नी के न मिलने पर वह हैरान रह गया. युवक ने तुरंत ही तलाश करना शुरू किया. जिसके बाद भी जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो उसने पुलिस से इस मामले की शिकायत की. पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुल्हन समेत 4 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
मजदूरी करता है पीड़ित युवक
यह पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. यहां के निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके अपना घर चलाता है. युवक ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके बेटे की शादी करने के लिए 50 हजार रुपए लिए थे. जिसके बाद उसने बताया था कि दुल्हन फतेहपुर की है और वे सभी लोग यहीं आ जाएंगे और यहीं शादी हो जाएगी. जिसके बाद युवक के परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं.
युवक के पास सो रही थी दुल्हन
शादी की तैयारियों के दौरान युवक ने गहनों के साथ दुल्हन और अपने लिए 30 हजार रुपए के कपड़े भी खरीदे थे. जिसके बाद 3 जनवरी को दुल्हन और उसके साथ उसके भाई और मौसी आए. जिसके बाद अगले दिन शादी हो गई. जिसके बाद 5 जनवरी तक सभी लोग वहीं पर रुके और इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. युवक के बगल में सो रही दुल्हन और घर में रखे जेवरात और कैश भी गायब था.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस वारदात के बाद युवक शादी कराने वाले व्यक्ति के घर गया तो वह भी घर पर नहीं था. जिसके बाद युवक ने फोन कॉल किया तो सभी के नंबर बंद थे. जिसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की. इस मामले में पुलिस ने दुल्हन सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
