पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र को भरोसा पत्र के नाम से जारी कर दिया है. इस भरोसा पत्र में कई बड़े दावे किए गए हैं. गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि सत्ता में आने के 6 महीने के अंदर राज्य में UCC को लागू कर दिया जाएगा.
बंगाल में बीजेपी का भरोसा पत्र जारी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं, जिसके कारण प्रचार-प्रसार जोरों पर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया है. बीजेपी ने बंगाल में जारी किए गए घोषणा पत्र का नाम भरोसा पत्र रखा है. इस भरोसा पत्र में पार्टी ने बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को नए रास्ते दिखाने का वादा किया है.
बेरोजगार युवाओं को 3 हजार
आपको बता दें कि इस बार बीजेपी ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र की जगह पर भरोसा पत्र नाम दिया है. अमित शाह ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रुपए हर महीने आर्थिक भत्ता दिया जाएगा. इसी के साथ अमित शाह ने दावा किया है कि 6 महीने के अंदर UCC को लागू कर दिया जाएगा. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बंगाल के हर वर्ग को निराशा से निकालने का मार्ग है.
किसानों और महिलाओं के लिए काफी फायदा
उन्होंने कहा कि यह किसान को एक नया रास्ता दिखाएगा और बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए भी काफी नए रास्ते दिखाने वाला संकल्प पत्र है. अमित शाह ने कहा कि यह बंगाल के नागरिकों को नई आशा देगा. इस ‘संकल्प पत्र’ को बंगाल की जनता के सामने रखा गया है, इसमें उनके लिए नई उम्मीद है. अमित शाह ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 आर्थिक भत्ता दिया जाएगा.
1 करोड़ युवाओं को नौकरी
अमित शाह ने कहा कि इसी के साथ गरीब की दयनीय महिलाओं को भी हर महीने 3 हजार रुपए दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा. वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के अंदर DA को सुनिश्चचित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद 6 महीनों के अंदर UCC को लागू कर दिया जाएगा. इसी के साथ हमारी सरकार 3 श्वेत पत्र भ्रष्टाचार के खिलाफ, राजनीतिक हिंसा के खिलाफ और कानून व्यवस्था के मामले में लेकर आएगी.
यह भी पढ़ें- UP SIR Voter List 2026: यूपी की नई वोटर लिस्ट में ये जिला टॉप पर, रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने सबको चौंकाया
