UP SIR Voter List 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कड़ी विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो गई है. पढ़िए यूपी SIR की फाइनल लिस्ट में सबसे ज्यादा वोटर्स किस विधानसभा में हैं..
Uttar Pradesh voter list: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश, नवदीप रिणवा ने आज यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि 4 नवम्बर 2025 में यूपी में SIR शुरू हुआ था और उसके बाद 6 जनवरी को पहली ड्राफ्ट लिस्ट आई थी. फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद यूपी में कुल वोटरों की संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हज़ार 792 वोटर है. आइए जानते हैं किस जिले और विधानसभा में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है.
कुल वोटर्स की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि वाले पहले 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं…..
साहिबाबाद (82,898)
जौनपुर (56,118)
लखनऊ पश्चिम (54,822)
लोनी (53,679)
फिरोजाबाद (47,757).
इन पांच जिलों में कुल मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई वो हैं…
प्रयागराज-(3,29,421)
लखनऊ- (2,85,961)
बरेली -(2,57,920)
गाजियाबाद-(2,43,666)
जौनपुर -(2,37,590)
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 6 जनवरी को जारी लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख से ज़्यादा थी. आज अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 मतदाता हैं. इनके पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,30,71,061 और महिला वोटर्स की संख्या 6,09,09,525 हैं.
10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार, कुल वोटर्स की संख्या 13,39,84,792 है. इसमें 7,30,71,061 (54.54%) पुरुष मतदाता, 6,09,09,525 (45.46%) महिला वोटर और 4,206 (0.01% से कम) तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 17,63,360 (1.32%) है, और जेंडर रेशियो 834 है.
मसौदा वोटर लिस्ट के सापेक्ष अंतिम मतदाता सूची में कुल 84,28,767 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. इसमें 42,27,902 मेल वोटरों की वृद्धि, 42,00,778 महिला मतदाताओं की वृद्धि, 87 थर्ड जेंडर वोटरों की वृद्धि, और 14,29,379 18-19 आयु वर्ग के वोटर्स की वृद्धि शामिल है. जेंडर रेशियो में भी 10 की बढ़ोत्तरी हुई है.
कैसे चेक करें अपना नाम?
फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद आप इसे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. पढ़िए
1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/
2-Voter लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाएं.
3- अपना राज्य चुनें: Uttar Pradesh
4-रोल टाइप में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 सिलेक्ट करें.
5-अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें या अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करें.
6- PDF फॉर्मेट में सूची Download करें और अपने नाम की जांच करें.
