मिडिल ईस्ट में चल रही जंग में अब यमन की एंट्री भी नजर आ रही है. इजरायल की सेना ने दावा किया है कि यमन ने इजरायल की तरफ मिसाइल दागी है. इस हमले से पहले हूती ने संकेत दे दिए थे.
मिडिल ईस्ट जंग में यमन की एंट्री
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब और ज्यादा फैलती हुई दिखाई दे रही है. आपको बता दें कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के ऊपर हमले कर रहे हैं, जिसका जवाब देते हुए ईरान भी लगातार हमले कर रहा है, लेकिन अब यह जंग पहले से बढ़ती हुई नजर आ रही है. इजरायल की सेना ने दावा किया है कि यमन ने इजरायल की तरफ मिसाइल दागी है.
हूतियों ने दिए थे संकेत
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार है जब इस जंग के दौरान इजरायल ने दावा किया है कि यमन ने उसकी ओर मिसाइल दागी है. जानकारी के मुताबिक इस हमले से पहले हूती ने संकेत दे दिए थे, कि अगर ईरान के खिलाफ कार्रवाई को इजरायल तेज करता है, तो जंग में हूती भी हस्तक्षेप करेगा. हालांकि इजरायल के दावे की जिम्मेदारी उन्होंने सीधे तौर पर नहीं ली है.
दक्षिणी इजरायल में बजने लगे सायरन
इजरायली सेना का यह दावा साफ इशारा करता है कि अब इस जंग में हूती भी सीधे तौर से शामिल हो सकता है. इजरायली सेना के मुताबिक मिसाइल लॉन्च के बाद दक्षिणि इजरायल के शहरों के आसपास सायरन बजना शुरू हो गए. आपको बता दें कि यह इलाका इजरायल के अहम रणनीतिक ठिकानों के पास है. पहले भी इजरायल के ऊपर लेबनाना के हिजबुल्लाह की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे थे, लेकिन अब इस जंग में हूती का शामिल होना. इसे एक नए मोड़ पर ले जा सकता है.
हूतियों ने कर रखा सना पर नियंत्रण
आपको बता दें कि दरअसल हूती विद्रोही लंबे समय से ईरान के काफी करीबी माने जाते हैं. हूती ने साल 2014 से यमन की राजधानी सना के ऊपर नियंत्रण बना रखा है. आपको बता दें कि साल 2015 में सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन ने हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान को शुरू किया था, जिसके बाद हाल ही में दोनों के बीच युद्धविराम बना हुआ था और इसी कारण हूती अभी तक इस बड़ी जंग से दूरी बनाए हुए थे.
