दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा हमले की साजिश की खबर के बीच पंजाब और कश्मीर में IED की बरामदगी हुई है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया है. दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
पंजाब और कश्मीर में IED की बरामदगी
सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली में IED धमाके को लेकर जानकारी मिली जिसके बाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई. जिसके बाद अब पंजाब और कश्मीर में 2 अलग-अलग जगहों पर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की बरामदगी हुई है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. IED की यह बरामदगी उस समय पर हुई है, जब पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में धमाकों की साजिश रच रहा है.
पंजाब के अमृतसर में संदिग्ध बैग
हालांकि अधिकारी IED की बरामदगी को सीधे तौर पर दिल्ली के आतंकी खतरों को लेकर मिली जानकारी से नहीं जोड़ रहे हैं, लेकिन इसे लेकर गहरा संज्ञान लिया जा रहा है. आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर में रेया पुलिस पोस्ट के पास में एक संदिग्ध बैग मिला है. जिसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जांच की, तो इस बैग के अंदर IED मैजूद था. जिसके बाद इसे सुरक्षित तरीके से खत्म किया गया.
कश्मीर के सफापोरा में IED की बरामदगी
पंजाब के अलावा कश्मीर में भी IED बरामद हुआ है. कश्मीर के गांदरबल जिले के सफापोरा इलाके में एक IED को बरामद किया गया है. जिसके बाद में सेना और पुलिस की टीम ने इसे भी खत्म किया है. जानकारी के मुताबिक यह IED उत्तर कश्मीर में इस सप्ताह में तीसरी बार मिला है. आपको बता दें कि गुरुवार तो तंगमार्ग रोड और बारामूला में भी IED बरामद किया गया था.
दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा
सुरक्षा एजेंसियों ने इस बीच अलर्ट जारी किया है कि लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में पर्यटन और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश में है. आतंकी संगठन के द्वारा खासकर पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है. वहीं लाल किले के आसपास भी IED हमले की आशंका जताई जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने UP में खुद को मारी गोली, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, सर्विस पिस्टल से दे दी खुद की जान
