भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एक्शन लिया है, बांग्लादेश से भारत आ रही सुपारी तस्करी को भारतीय तटरक्षक बल के फ्रेजरगंज स्टेशन ने नाकाम कर दिया है. यह कार्रवाई एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है.
कोस्ट गार्ड ने सुपारी तस्करी में शामिल नाव को किया जब्त
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने फ्रेजरगंज स्टेशन ने एक बड़ी कार्रवाई की है. फ्रेजरगंज स्टेशन ने 22 जनवरी को एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश से भारत में होने वाली सुपारी तस्करी में शामिल एक नाव को पकड़ा है. कोस्ट गार्ड द्वारा पकड़ी जाने वाली यह नाव भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव है.
मौके पर मिली नाव
कोस्ट गार्ड को इस मामले की खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद में तुरंत ही बोर्डिंग टीम को मौके पर भेजा गया. जब टीम मौके पर पहुंची को, उसे IFB लक्ष्मीनारायण नाम की एक नाव मिली. बताया जा रहा है कि इस नाव को तस्करों ने छोड़ दिया था. जब टीम ने नाव की तलाशी शुरू की तो सुपारी से लगभग 52 बैग को बरामद किया गया है.
नाव से 52 बैग बरामद
नाव की तलाशी के दौरान सुपारी के 52 बैग मिले, जानकारी के मुताबिक हर बैग का वजन लगभग 50 किलो के आसपास था. इसका मतलब कुल 2,600 किलो सुपारी को जब्त किया गया है. इसके बाद में कोस्ट गार्ड ने कार्रवाई की और नाव को फ्रेजरगंज लाया गया, जिसके बाद बेनफिश फिशिंग जेट्टी पर इस नाव को खड़ा कर दिया गया है.
जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करने के लिए नाव और जब्त किए गए सामान को फ्रेजरगंज के कोस्टल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का कहना है कि वह लगातार दूसरी समुद्री एजेंसियों के साथ में मिलकर समुद्री इलाकों और तटों की निगरानी कर रहा है.
यह भी पढ़ें- युवक ने काटा खुद का पैर, झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह, जानें क्या थी टांग काटने के पीछे की वजह
