बसंत पंचमी के दिन उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है. जिसके चलते अब राज्य के पहाड़ी इलाकों में नजारे बेहद मनमोहक दिखाई दे रहे हैं. उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी भारी बर्फबारी हुई, जिसके बाद यहां बर्फ जमी हुई है.
केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद जन्नत जैसे नजारे
उत्तराखंड के कई ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बसंत पंचमी के दिन भारी बर्फबारी हुई. केदारनाथ धाम में भी लगभग पूरे दिन बर्फबारी हुई, जिसके बाद अब पूरे इलाके में बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई दे रहे हैं. इस समय केदारनाथ धाम बर्फ की मोटी सफेद चादर में ढका हुआ नजर आ रहा है. यहां के सभी पैदल रास्ते पूरी तरह से बर्फ में ढक गए हैं. जिसके बाद यहां जन्नत जैसा नजारा लग रहा है.
केदारनाथ धाम में जमी 4 फुट तक बर्फ
केदारनाथ धाम में बारी बर्फबारी के चलते मंदिर प्रांगण में घुटनों तक बर्फ जम गई है. बताया जा रहा है कि यहां लगभग 4 फीट तक बर्फ जम चुकी है. जिसके बाद केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है. इस बर्फबारी ने धार्मिक स्थल की सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ इसके आसपास के इलाकों को भी एक जन्नत जैसा नजारा दिया है.
त्रियुगीनारायण में भी गजब नजारे

शुक्रवार को केदारनाथ धाम के साथ राज्य के और भी कई ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है. केदारनाथ धाम के अलावा शिव-पार्वती का विवाह स्थल माने जाने वाले त्रियुगीनारायण में भी काफी बर्फबारी हुई है. जिसके बाद शनिवार को मौसम साफ होने के बाद में यहां के नजारे और भी खूबसूरत और आकर्षक हो गए हैं. जिधर भी देखो वहां बर्फ की मोटी जमी हुई सफेद परत दिखाई दे रही है.
चकराता में उमड़ी लोगों की भीड़
उत्तराखंड के फेमस मशहूर हिल स्टेशन चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई. इस बर्फबारी ने इलाके की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया है. शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है. जैसे ही बर्फबारी की खबरें फैलीं, तो लोग नजारे लेने के लिए चकराता की ओर निकल पड़े. ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण मेन रास्तों पर लंबा जाम लग गया है और कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश से भारत में तस्करी की साजिश नाकाम, कोस्ट गार्ड ने पकड़ी सुपारी से भरी नाव, 50 किलो के 52 बैग बरामद
