अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच अब ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर एक और मिसाइल गिरी है. इस हमले के बाद अब विशेषज्ञ परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.
बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला
मिडिल ईस्ट की जंग लगातार बढ़ती जा रही है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर एक और मिसाइल गिरने की पुष्टि की गई है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने अब परमाणु सुरक्षा को लेकर काफी चिंता जताई है. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.
IAEA ने दी जानकारी
IAEA ने जानकारी देते हुए बताया है कि ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर आज एक और मिसाइल से हमला किया गया है. इस पूरी घटना की जानकारी IAEA ने सोशल मीडिा प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दी है. एजेंसी के मुताबिक ईरान ने उन्हें इस पूरे हमले की जानकारी दी है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर अब परमाणु सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है.
परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं
हालांकि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर किए गए इस हमले में परमाणु संयंत्र को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. ईरान ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया है कि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के हालात पूरी तरह से सामान्य हैं. जंग में परमाणु संयंत्र के पास हो रहे इन हमलों के कारण पूरी दुनिया के विशेषज्ञ सतर्क हो गए हैं. अब इस स्थिति को लेकर IAEA के महानिदेशक ने भी चिंता जताई है.
नहीं आई किसी कर्मचारी को चोट
IAEA ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरान ने बताया है कि आज बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट परिसर में एक और मिसाइल गिरी है. ईरान के मुताबिक इस हमले में किसी तरह से संयंत्र को कोई नुकसान नहीं हुआ है. ईरान के मुताबिक इस हमले में किसी भी कर्मचारी को भी कोई चोट नहीं आई है. यहां की स्थिति सामान्य बनी हुई है. जंग के बीच लगातार बदल रहे हालातों पर अब दुनिया परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता जता रही है.
