ईरान ने इजरायल के ऊपर हमले तेज कर दिए हैं. अब ईरान ने इजरायल के ऊपर हमला करते हुए कई तरह की एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. ईरान ने पहली बार सजिल मिसाइल का इस्तेमाल किया है.
इजरायल के ऊपर मिसाइलों की बारिश
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इजरायल-अमेरिका मिलकर ईरान के ऊपर हमले कर रहे हैं, जिसके चलते ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए लगातार हमले कर रहा है. एक बार फिर से अब ईरान ने इजरायल के खिलाफ हमलों को तेज कर दिया है. ईरान ने रविवार को ‘ऑपरेशन टू प्रॉमिस 4’ की 54वीं लहर शुरू की और इजरायल पर मिसाइलों की बौछार की है.
प्रशासनिक और फैसले लेने वाले केंद्रों पर निशाना
ईरान के इजरायल के ऊपर हमला करते हुए इस बार पहली बार अपनी ठोस ईंधन वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IGRC) के अनुसार इस हमले का टारगेट इजरायल के प्रशासनिक और फैसले लेने वाले केंद्रों को खत्म करना था. IGRC के मुताबिक ये वो केंद्र हैं, जो इजरायल के हवाई ऑपरेशनों को कंट्रोल करते हैं.
कई तरह की एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल
ईरान की सेना ने दावा करते हुए कहा है कि इस हमले में इजरायल के मुख्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. ईरान का दावा है कि इस हमले में इजरायल के रक्षा बुनियादी ढांचे और सुरक्षा बलों के जमावड़े वाली जगहें शामिल हैं. ईरान का कहना है कि इन हमलों को बदला लेने के इरादों के साथ किया गया है. ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के ऊपर किए गए हमले में कई तरह की एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है.
पहली बार दागी सजिल मिसाइल
ईरान द्वारा किए गए हमले में खोर्रमशहर, खैबर-शेखन, काद्र और इमाद जैसी मिसाइलें शामिल थीं. ईरान ने इस ऑपरेशन में पहली बार अपनी ठोस ईंधन वाली सजिल मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया है. इन मिसाइलों को बेहद कम समय में लॉन्च किया जा सकता है. ईरान ने इजरायल के ऊपर हमला करते हुए पहली बार सजिल मिसाइल को इस्तेमाल किया है. कम समय में लॉन्च होने के कारण ये मिसाइलें दुश्मनों को संभलने का मौका नहीं देती हैं.
यह भी पढ़ें- केरल चुनाव का काउंटडाउन शुरू! CPI ने जारी की 25 उम्मीदवारों की लिस्ट; 5 महिलाएं और 4 मंत्री शामिल
