RSS Organizational Restructuring: संघ की नई संगठनात्मक संरचना में यूपी-उत्तराखंड उत्तर क्षेत्र होगा. पानीपत में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में बदलाव पर मुहर लगी. अब प्रांत के स्थान पर क्षेत्र और संभाग स्तर से संघ का काम संचालित होगा.
UP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव का खाका तैयार किया है. इसमें सबसे अहम बदलाव यूपी और उत्तराखंड के संगठनात्मक ढांचे में किया गया है. नई संरचना में उत्तर प्रदेश से जुड़े अहम बदलाव किए गए हैं. संघ ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलाकर उत्तर क्षेत्र बनाने का फैसला किया है. हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
यूपी-उत्तराखंड को मिलाकर नया क्षेत्र
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में होने वाले बदलावों को अंतिम रूप दिया गया है. इस बदलाव के तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलाकर उत्तर क्षेत्र बनाया जाएगा. हालांकि दोनों ही सूबों में संघ की शाखाओं की बड़ी संख्या है, इसलिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है. लेकिन ये बदलाव अगले साल मार्च के बाद लागू होंगे
देश को 9 क्षेत्रों और 85 संभागों में बांटने की योजना
इस नई व्यवस्था में देश को 9 क्षेत्रों और 85 संभागों में बांटने की योजना बनाई गई है. क्षेत्र स्तर पर संगठन के समन्वय और विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा, जबकि संभाग स्थानीय शाखाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन का जिम्मा संभालेंगे. सूत्रों के अनुसार, उत्तर क्षेत्र में दो अलग-अलग इकाइयां होंगी, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगी। इससे दोनों राज्यों में संघ के कार्यों का समन्वय और विस्तार अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। नई व्यवस्था के तहत संघ का काम प्रांत के बजाय अब मुख्य रूप से क्षेत्र और संभाग स्तर से संचालित होगा.
उत्तराखंड में दो संभाग, यूपी में10 संभाग
यूपी में कुल 10 संभाग होंगे. इसमें मेरठ, ब्रज, बरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, अयोध्या, काशी और गोरखपुर शामिल हैं. यानी आने वाले समय में प्रांत की वर्तमान संरचना को समाप्त कर दिया जाएगा और संगठन का फोकस क्षेत्र व संभाग इकाइयों पर रहेगा.
उत्तराखंड में दो संभाग
सूत्रों के मुताबिक ब्रज क्षेत्र के पूर्व प्रांत प्रचारक और मौजूदा समय में सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला को पश्चिमी यूपी में संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख बनाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा मनोज मिखरा को क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी यूपी बनाए जाने पर सहमति बनी है.
सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश संघ के लिए हमेशा से ही प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा है. शाखाओं, प्रशिक्षण वर्गों और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से यह राज्य संघ की गतिविधियों का बड़ा केंद्र माना जाता है.
यह भी पढ़ें- ईरान का तगड़ा जवाब! इजरायल के ऊपर मिसाइलों की बारिश; पहली बार दागी गईं ‘सजिल मिसाइलें’
