IRS अधिकारी की बेटी के संग रेप और हत्या करने के मामले का आरोपी पकड़ा जा चुका है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी की मानसिकता को लेकर काफी चिंताजनक स्थिति पैदा की है. आरोपी राहुल मीणा ने कई दिनों तक उस घर में काम करके भरोसा जीता हुआ था. हालांकि, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पूरी वारदात को अंजाम दिया.
परिवार के भरोसे का उठाया फायदा
बता दें कि IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी IIT से इंजीनियरिंग कर चुकी थी. राहुल मीणा काम से निकाले जाने से पहले 8 महीने वहां काम कर चुका था. परिवार को उस पर काफी भरोसा था. हर महीने राहुल को 20 हजार रुपये सैलरी और साथ ही बोनस भी दिया जाता था. भरोसा होने के कारण उसे पूरे घर नक्शा और चाबियों के बारे में पता था. साथ ही उनके दैनिक दिनचर्या के बारे में भी पूरी जानकारी होती थी.
पैसे लेना है बोलकर ली एंट्री
इसी का फायदा उठाकर उसने ऐसा कदम उठाया. उसने घर में तब एंट्री ली, जब घर में मृतका अकेली थी. उसने घर में एंट्री, आंटी से पैसे लेने के लिए बुलाया बोलकर ली थी. लड़की ने पुराने भरोसे के कारण उसको घर में बैठा लिया. हालांकि, धीरे-धीरे मृतका को राहुल के मनसूबों के बारे में पता लगा. मृतका ने राहुल का विरोध किया, जिसके बाद में उसने टेबल लैंप लेकर उसके सिर पर मार दिया और उसके बाद में दुष्कर्म को अंजाम दिया गया. अंत में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
ट्रेन न पकड़ पाने के कारण गया पकड़ा
हत्याकांड के बाद में आरोपी राजस्थान जाने वाली ट्रेन पकड़ने वाला था, जो कि वह नहीं पकड़ पाया. उसकी सबसे बड़ी गलती पुलिस के लिए सफलता बन कर निकली. प्लान में चेंज कर उसने द्वारका सेक्टर-9 में स्थित होटल ‘कैसल मेरिडियन’ को बुक किया. उसने करीब 9 बजे कमरा नंबर 201 में चेक इन किया.
किसी को उस पर शक न हो. इसी कारण से उसने होटल में ही खाना मंगवा लिया. हालांकि, फॉरेसिक और पुलिस की डिजिटल टीम से वह बच नहीं पाया. अधिकारियों ने तुरंत डिजिटल और लोकल इनपुट्स के आधार पर लोकेशन को ट्रेस किया और उसी दिन शाम में उसे होटल से उसे गिरफ्तार किया.
गांव वालों ने बताया पिता और बेटे दोनों ऐसे
पुलिस की पूछताछ में आरोपी की मानसिक स्थिति काफी गंभीर नजर आ रही है. बताया जा रहा हैं कि उसे सट्टे की आदत थी. गांव में उसके पिता और उसकी छवि काफी खराब थी. इसी कारण से आरोपी के पहले के रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं. साथ ही बता दें कि आरोपी ने पुलिस से पूछताछ के समय कहा कि अगर दीदी चुपचाप से पैसे दे देती, तो वह उनके साथ में यह सब नहीं करता.
ये भी पढ़ें: घर में घुसकर महिला की हत्या, दवा लेने बाहर गया था पति; वापस लौटने पर टूटी मिली अलमारियां
