उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नाबालिग चोर चोरी करने के दौरान ग्रिल और दीवार के बीच फंस गया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर गई.

ग्रिल और दीवार के बीच फंसा चोर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग चोर बंद मकान में चोरी करने के लिए घुसा और फंस गया. जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग चोर ने एक बंद घर को निशाना बनाना चाहा. जिसके बाद उसने घर में चोरी करने के लिए घुसना शुरू किया, लेकिन वह लोहे की ग्रिल और दीवार के बीच में फंस गया.
भागने की कोशिश कर रहा था नाबालिग
जानकारी के मुताबिक शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक परिवार घर में ताला लगाकर कहीं घूमने गया हुआ था. इसी दौरान एक नाबालिग ने घर में चोरी करने की योजना बनाई, लेकिन वह लोहे की ग्रिल और दीवार के बीच में फंस गया. गली में लोगों को आता-जाता देखकर वह बिना चोरी के भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह ग्रिल के गैप में फंस गया.
नशे की हालत में था नाबालिग
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को थाने ले गई. हालांकि युवक ने घर में चोरी नहीं कर पाई थी, जिसके कारण घर के मालिक ने उसके खिलाफ किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने के दौरान जो किशोर पकड़ा गया है, वह उस दौरान नशे की हालत में था. जानकारी के मुताबिक किशोर के ग्रिल में फंसने के कारण मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.
मकान मालिक ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
इस पूरे मामले की वीडियो बनाकर किसी वे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने नाबालिग के हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया है. घर के मालिक ने घर पर रखे सामान को सुरक्षित देखकर नाबालिग के ऊपर कार्रवाई से मना कर दिया. उन्होंने नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. जिसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला की हत्या, दवा लेने बाहर गया था पति; वापस लौटने पर टूटी मिली अलमारियां
