उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई और घर में मौजूद नकदी और जेवर लूट लिया गया. मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है.

महिला की घर में हत्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. कानपुर में गुरुवार की दोपहर में एक रिटायर्ड टीचर की पत्नी की उसके ही घर में हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी. बताया जा रहा है कि जिस दौरान महिला का पति बाहर दवा लेने गया था, इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया.
नकदी और गहने लेकर आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात युवक घर में घुसा और महिला का गला घोंटकर उसके ऊपर हमला करके उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद नकदी और गहने लिए और फरार हो गया. घटना के लगभग 1 घटे बाद पति जब घर वापस लौटा, तो घर का मेन दरवाजा खुला था और अंदर की तरफ खून से लथपथ उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था.
सीसीटीवी में दिखा आरोपी
व्यक्ति के वापस आने पर घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर भी टूटे हुए थे. इस घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक गमछा पहनकर दोपहर में 1.16 बदे घर में घुसा और लगभग 55 मिनट बाद 2.10 बजे वह बाहर निकल गया.
पुलिस कर रही मामले में जांच
सीसीटीवी में सामने आया कि युवक घर में खाली हाथ गया था और निकलते समय उसके हाथ में बैग था. मृत महिला की पहचान कल्याणपुर की आवास विकास की निवासी 53 साल की निर्मला सिंह के रूप में की गई है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. मृत महिला की 2 शादीशुदा बेटियां हैं और बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है. पुलिस का मानना है कि जल्द ही लूट और हत्या की घटना का खुलासा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘नीतीश जी को फिनिश…’, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए क्या कह दिया? सदन में हो गया हंगामा
