आज के दिन JEE Main session 1 के रिजल्ट को निकाला जाना था. सभी छात्रों को आज के दिन रिजल्ट निकलने का इंतजार था, लेकिन नई सूचना के अनुसार अब NTA ने JEE Main session 1 रिजल्ट को पोस्टपोन कर दिया है. 12 फरवरी के दिन जहां रिजल्ट जारी होने वाले थे. अब तारीख को आगे आगे कर दिया है. छात्रों का रिजल्ट अब 16 फरवरी दिन सोमवार को जारी किया जाएगा.
रिजल्ट निकलने पर ऐसे डॉउनलोड करें
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in/ ntaresults.nic.in पर जाना है.
उसके बाद आपके स्क्रीन पर JEE Main 2026 session 1 result वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
साइट में पूछी जाने वाली सारी जानकारियों को उसमें भर दें.
इसके बाद आपको केप्चा को भरना होगा. सारी जानकारी भरने के बाद में आपको आपका रिजल्ट मिल जाएगा.
रिजल्ट को डॉउनलोड करके उसकी छाया प्रति निकलवा लें, जिससे की आपके भविष्य में ये काम आ सके.
सेशन 1 के बाद सेशन 2 कब?
सेशन 1 की परीक्षा देने के बाद छात्रों को सेशन 2 का बेहद बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि सेशन 2 की परीक्षा के आवेदन 1 फरवरी से ही शुरू हो चुके हैं. परीक्षा का आयोजन 2 से 9 के बीच किया जाएगा. साथ ही इसके रिजल्ट भी अप्रैल के अंत तक में जारी किए जाने की संभावना है. अनुमानित डेट की बात करें तो वह 20 अप्रैल है.
रिजल्ट में दी जाएगी ये जानकारियां
बता दें कि आपके स्कोरकार्ड में AIR, NTA Percentitle score, सभी विषय के अलग-अलग Percentitle, Category wise rank, क्वालिफाइंग स्टेटस लिखा होगा. हालांकि, NTA ने इसका अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. पोस्टपोन के पीछे क्या कारण है. इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल, अपराधी पर दर्ज थे 40 संगीन मामले
