हाल ही में हार्ट अटैक के मामले में काफी ज्यादा तेजी देखी गई है. अचानक से ही लोगों को किसी कार्य को करने के दौरान या नाच गाने के दौरान हार्ट अटैक आ जा रहा है. हमेशा ऐसा वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल होता है. हालांकि, जहां पहले बड़े लोग इस बीमारी का शिकार होते थे. तो अब के समय में युवा भी इस बीमारी का शिकार होते दिखाई दे रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भांजे के शादी की खुशी में नाच रहे मामा को हार्ट अटैक आ जाता है.
मेहंदी का जश्न बदला मातम में
मामला मध्य प्रदेश का है, जहां शादी सामारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई थी. दरअसल, खरगोन जिले के ओझरा गांव और कसरावद थाना क्षेत्र में एक भांजे की शादी की खुशी में मामा बड़े खुशी से नाच रहे थे. बताया जा रहा है कि मामा घनश्याम बड़वानी जिले के ग्राम पिपलुद से अपने भांजे की शादी में शामिल होने आए थे. हालांकि, जिस दिन वह नाच रहे थे. उस दिन भांजे की मेहंदी की रस्म चल रही थी. परिवार के सभी लोग खुशी से नाच रहे थे, जिस बीच मामा भी नाचने गए थे. आसपास के मौजूद सभी लोग मामा को नाचते देख खुश होकर उनका वीडियो बनाने लगे थे. हालांकि, किसी को नहीं पता था कि कुछ ही पल में ये माहौल खुशी से गम में बदल जाने वाला है. दरअसल, मामा को अचानक ही नाचते-नाचते दिल का दौरा पड़ जाता है.
यूजर्स कमेंट कर परिवार को दें रहे सरहाना
मौके पर मौजुद लोगों को कुछ समझ आता. उतने में ही हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई. घटना से पूरे परिवार के साथ गांव के लोगों में आंसू दिखाई दे रहे थे. घनश्याम का अंतिम संस्कार उनके घर ले जाकर किया गया. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को भर-भर के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, लोग परिवार को इस दुख से लड़ने की शक्ति मिले कहते दिखाई दें रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भरोसे की आड़ में 15 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म… सालों से था विधवा मां का दोस्त
