केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे. इसकी घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद की गई.
Kedarnath Temple Doors Open News:पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित हो गई है. महाशिवरात्रि पर रविवार को शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई. इस बार टी गंगाधर लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी मिली है. हर साल की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने की संभावना है.
कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल सुबह 8 बजे वृष लग्न में खुलेंगे. शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में इसकी घोषणा हुई है.
बाबा के कपाट वृष लग्न में सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे.
23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी. बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे.
गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट कब खुलेंगे
गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं. 19 अप्रैल अक्षय तृतीय है और इसी दिन कपाट खोले जाएंगे. मंदिर समिति की मौजूदगी में इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा.
पिछली साल कब खुले थे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
पिछले साल केदारनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खोले गए थे.
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक धाम केदार
बता दें, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ चारधाम और पंच केदार का एक हिस्सा है. यहां पर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हैं.
