केरल में तेज रफ्तार के चलते एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया है. केरल के त्रिशूर में गुरुवार को देर रात हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर पेड़ सा टकरा गई.
सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत
केरल के त्रिशूर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. त्रिशूर में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. अन्नल्लूर इलाके में हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गवाने वाले युवकों की पहचान 19 साल के एलन और नील के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे.
गुरुवार देर रात हुआ हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में मरने वाले दोनों युवक त्रिशूर जिले के कुट्टिचिरा क्षेत्र के कूर्क्कामट्टोम के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 11:30 बजे दोनों कहीं जा रहे थे. इस दौरान नीम बाइक चला रहा था और एलन पीछे बैठा था. दोनों युवक चालाकुडी-अष्टमिचिरा रोड से गुजरते हुए जा रहे थे. जब उनकी मोटरसाइकिल अन्नल्लूर पंचायत कार्यालय से आगे पहुंची, तो बाइक अनियंत्रित हो गई.
फिसल कर पेड़ से टकराई बाइक
बाइक जैसे ही अनियंत्रित हुई, तो वह रोड पर फिसल गई और पेड़ से जाकर टकरा गई. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद में आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी. जिसके बाद दोनों घायल युवकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.
परिजनों में मचा कोहराम
इस पूरी घटना की सूचना मिलने के बाद में दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया. दोनों के परिजन तुरंत ही अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद में दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस हादसे की वजह को तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खो जाना मान रही है. दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.
