मध्य प्रदेश से एक अनोखी घटना सामने आई है. मध्य प्रदेश के छतरपुर में 2 सहोलियों ने आपस में शादी कर ली. जिसके बाद उनके परिजनों ने काफी हंगामा किया. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
2 सहेलियों ने आपस में की शादी
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां 2 सहेलियों ने 12 जनवरी को बागेश्वर धाम में एक दूसरे के साथ शादी कर ली. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाने इलाके का है. यहां 2 सहेलियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया. दोनों की शादी की जानकारी जब उनके परिवार वालों को मिली, तो काफी विवाद खड़ा हो गया.
बागेश्वर धाम में की शादी
मध्य प्रदेश के छतरपुर में सिविल लाइन थाना इलाके में काफी विवाद खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि 2 युवतियों ने अपनी आपसी सहमति के बाद एक दूसरे से बागेश्वर धाम में समलैंगिक विवाह कर लिया. जिसके बाद जब इस पूरे मामले की जानकारी उनके घरवालों को मिली तो उन लोगों ने इसका काफी विरोध किया. इसी कारण यहां काफी बड़ा विवाद हो गया. इन दोनों युवतियों के विवाह की जानकारी मिलने के बाद में परिजनों ने विरोध किया और थाने में भी हंगामे की स्थिति बन गई.
यह भी पढ़ें- मनजिंदर सिंह सिरसा का AAP पर हमला, बोले- आतिशी को बचाने के लिए किया जा रहा पुलिस का इस्तेमाल
5 साल से चल रहा था प्रेम संबंध
जानकारी के मुताबिक 23 साल की अंजली रैकवार और उसकी 21 साल की सहेली मोहिनी कुशवाह के बीच में पिछले लगभग 5 सालों के प्रेम संबंध चल रहा था. जिसके बाद उन्होंने आपस में शादी कर ली. अंजली ने बताया कि 12 जनवरी को वह मोहिनी के साथ में बागेश्वर धाम गई थी और वहीं दोनों ने शादी कर ली. दोनों की शादी की सूचना जब परिजनों को मिली, तो मोहिनी के परिजन इस रिश्ते से काफी नाराज हो गए.
थाने में हुआ हंगामा
इस रिश्ते से नाराज मोहिनी के परिजन उसे घर वापस लाने के लिए सिविल लाइन थाने में पहुंचे थे. जिसके बाद इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में थाने में काफी बहस हुई और भारी हंगामा खड़ा हो गया. जिसके बाद जब पुलिस ने स्थिति खराब होती हुई देखी, तो तुरंत ही शांति व्यवस्था बनाने के लिए दोनों युवतियों को थाने के अंदर बैठा दिया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को दी.
