द केरल स्टोरी जो कि रिलीज होने के बाद से लोगों के बीच काफी पसंद की गई थी. एक बार नए पढ़ाव और नई कहानी के साथ लोगों के बीच रिलीज हो रही है. दरअसल, द केरल स्टोरी 2- गॉज वियॉन्ड, अमृतपाल शाह द्वारा प्रोडयूज और सनशाइन पिक्चर्स के बैनर के सपोर्ट से बनी है. बता दें कि कल द केरल स्टोरी के पार्ट 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसके रिलीज होते ही हर जगह इसी मूवी के चर्चें हो रहे हैं.
एक ही दिन में आए भर-भर के व्यूज
एक ही दिन में इसके व्यूज भी काफी ज्यादा है. साथ ही साथ लाइक और कमेंट भी किए जा रहे हैं. ट्रेलर की शुरूआत से ही कहानी काफी पेचीदा लग रही है. दरअसल , ट्रेलर की शुरूआत में भारत को 25 सालों के अंदर इस्लामिक देश बनाने की बात की जा रही है, जिसके बाद स्टोरी राजस्थान की तरफ मुड़ती है. जहां एक हिंदू परिवार पुलिस में केस कराता और बेटी के बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने की बात करते हुए दिखाई दे रहा है.
तीन हिंदू लड़कियों को फंसाया जाल में
इस फिल्म में हिंदू लड़कियों की भूमिका उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा करते दिखाई दें रही है. मूवी में तीनों लड़कियों को पहले मुस्लिम अपने प्यार में फंसाते हैं. उसके बाद उनसे शादी करते हैं. हालांकि, बाद में उनके गैंग के पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा लड़कियों के सामने आता है.
जानें मूवी की रिलीज डेट
साथ ही ट्रेलर में एक और लाइन बोली गई है, जिसमें ये बोला गया है कि इस बार ऊंची जात की लड़की लानी है क्योंकि ब्राहाण की लड़की लाने पर उसे 12 लाख रुपये मिलेंगे. ट्रेलर के रिलीज होते ही लोग मूवी देखने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि मूवी 27 फरवरी को सिनेमाघर में देखी जा सकती है. संभावना हैं कि आगे भी इस मूवी के सिक्वल देखने को मिल सकते हैं. मूवी को कामाख्या नारायण सिंह द्वारा डायरेक्ट किया गया है.
ये भी पढ़ें: होलिका दहन के दिन पड़ रहा 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें एक क्लिक में पूजा करने का शुभ मुहूर्त
