Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल और सिया गोयल का मामला आग की तरह फैलता जा रहा है. दरअसल, सिया गोयल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही उससे पूछताछ भी की जा रही है. पूछताछ में वह हत्या के पीछे के कारणों को बता रही है. हालांकि, यह कारण एक नहीं बल्कि अनेक है. हर बार वह एक नई कहानी बनाते दिखाई दे रही हैं.
बाल नहीं थे?
दरअसल, सिया ने कहा कि केतन के बाल नहीं थे. वह गंजा था और विग लगाता था. इसी कारण से सिया उसे पंसद नहीं करती थी और शादी नहीं करना चाहती थी.
इससे पहले भी केतन को मारने की वजह सिया ने पुलिस को बताई थी. जो की पूरी तरीके से झूठी थी. दरअसल, सिया ने कहा था कि उसने केतन को कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती है, लेकिन केतन ने उसे कहा कि अब बहुत देर हो गई है. वह मना नहीं कर सकता और मेरा परिवार बहुत बड़ा है तुम भी भाग नहीं पाओगी. हालांकि, सिया की इस बात का पुलिस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. दरअसल, दोनों के चैट्स से वह दोनों बिल्कुल खुश दिखाई दे रहे हैं मानों काफी सालों से एक दूसरे को जानते हो.
शिया के माता पिता ने की डिमांड- कहा उसे भी उस किले से फेंक दो
इसके अलावा सिया के माता-पिता का बयान भी सामने आया है. माता-पिता ने कहा कि केतन भी किसी का बच्चा है. अगर सिया इस केस में आरोपी साबित होती है. तो उसे भी उसी किले से जाकर फेंक दो. अगर फांसी दे सकते हैं तो दे दो.
बता दें केतन अग्रवाल की हत्या में केवल सिया ही नहीं बल्कि उसका प्रेमी चेतन भी शामिल है. शुरूआत में सभी को लगा कि यह एक एक्सीडेंट है, लेकिन बाद में बहन के एक शक ने पूरे मामले को खोल कर रख दिया. केतन की हत्या बिल्कुल सोची समझी साजिश थी.
ये भी पढ़ें: STF जवान की अपनी ही सरकारी पिस्टल से चली गोली! मौके पर तोड़ा दम
