बिहार के जहानाबाद में एक जवान की अपनी ही बंदूक से निकली गोली लगने से मौत हो गई है. कानून की रखवाली करने वाला अपनी ही सरकारी पिस्टल से अचानक से निकलने वाली गोली से मर गया है. मामला घोसी थाना क्षेत्र के चिरी मोड़ के पास का है. STF के जवान की पहचान धीरज कुमार के रूप में की गई है.
धीरज को लगी गोली
पुलिस की सूचना के मुताबिक, अचानक से ही पिस्टल में से गोली चल गई थी. वह गोली सीधे धीरज को जा लगी, जिसके बाद पुलिस की हेल्प से उन्हें पीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया. हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
पूरे इलाके में कोहराम
हालांकि, पुलिस को अभी तक यह समझ नहीं आया कि आखिर इतनी सुरक्षा के बाद भी गोली चली कैसे. शव को कब्जे में ले लिया गया है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. जानकारी मिलते ही SP, DSP और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक जवान नालंदा के रंहूई थाना के सोनसा गांव का निवासी था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. साथ ही उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम करती है. इस घटना के बाद उनके साथी और पुलिस गम में है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, CCTV के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तार
