कई युवाओं को राजनीति और सरकार के कार्य करने के प्रक्रिया में दिलचस्पी होती है. वह करीब से इसको समझना चाहते हैं. वह जानना चाहते हैं कि आखिर सरकार कैसे चलती है. योजनाएं कैसे बनती है. हालांकि, ऐसे बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर निकाला गया है. बता दें कि दिल्ली सरकार के कैबिनट मंत्री आशीष सूद ने यूथ फॉर गवर्नेस फेलोशिप 2026 की शुरूआत की है. आशीष सूद जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी है.
हाथ से न जाने दें मौका
इस फेलोशिप का आयोजन पहली बार किया जा रहा है. इसमें केवल देश भर के 12 युवाओं को चयन किया जाएगा. अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 8 जनवरी 2026 है. कार्यक्रम 12 सप्ताह के लिए चलाया जाएगा. ये मौका 14 से लेकर 24 साल तक के लोगों के लिए है. इससे संबंधित पूरी जानकारी आपको इनकी ऑफिसियल साइट में देखने को मिल जाएगी.
किन युवाओं को मिलेगा लाभ
यह फेलोशिप उनके लिए है, जो राजनीति और शासन को पास से समझना चाहते हैं. इससे आपको सरकार की नीतियों और कठिन समय पर समस्याओं का समाधान और नीतियों को किस प्रकार चलाया जाता है. इन सब के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा.
इस लिंक से करें अप्लाई
चुने गए युवा मंत्री आशीष सूद के नेतृत्व में कार्य करेंगे. साथ ही साथ इन युवाओं को 10000 रुपये स्टाइपेंड के रुप में दिए जाएंगे. इससे उनको आर्थिक लाभ मिलेगा. इस फेलोशिप का उद्देश्य युवाओं को भविष्य में अच्छा नेता बनने की प्रेरणा देगा. राजनीति सिखने के लिए प्रेरित लोगों को किताबों से बढ़कर आगे का ज्ञान मिलेगा. फेलोशिप के अंत पर इन छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए www.youthforgovernance.com पर देखें. फेलोशिप भरने वाले युवाओं को सत्ता, सरकार और उनसे संबंधित चीजों के बारे में दिलचस्पी और जानकारी होनी जरूरी है.
कौन से राज्यों के लोग भर सकते हैं?
जानकारी अनुसार फेलोशिप केवल एक राज्य के युवा के लिए नहीं है. यह देश के हर राज्य के युवाओं के लिए है. भारत के आप कोई भी कोने में हो अगर आप इस कार्यक्रम के लिए अप्लाई करना चाहते हो तो आसानी से कर सकते हो. इश अवसर के बाद सरकार प्लान कर रही है कि ऐसे अवसरों को और निकाला जाएं. इससे युवा एक अच्छा नेता बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. सरकार के द्वारा निकाला गया यह कार्यक्रम दर्शाता है कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है.
ये भी पढ़ें: आसमान में मची अफरा-तफरी! उड़ती फ्लाइट में बिगड़ी बच्चे की तबीयत, इमरजेंसी लैंडिंग से भी नहीं बची जान
