lawrence bishnoi gang firing: कनाडा के सरे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ‘चाय सुट्टा बार’ कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा को उनके कैफे और मुंबई स्थित घर पर हमले की धमकी दी है. गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चेतावनी दी है कि उनकी शर्तें न मानने पर कैफे बंद करवा दिया जाएगा; फिलहाल कनाडा और भारत की एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं.

lawrence bishnoi gang firing: कनाडा में एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम चर्चा में आ गया है. इस गैंग ने कनाडा के सरे शहर में एक कैफे पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि सरे की 120 स्ट्रीट पर स्थित ‘चाय सुट्टा बार’ नाम के कैफे को निशाना बनाया गया. खास बात यह है कि यह कैफे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के ठीक बगल में बताया जा रहा है. फायरिंग की खबर सामने आते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. इस घटना की चर्चा कनाडा के साथ-साथ भारत में भी होने लगी है.
इस हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई है. इस पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है. जानकारी के मुताबिक यह पोस्ट फेसबुक पर टायसन बिश्नोई और जोरा संधु के नाम से शेयर किया गया. पोस्ट में लिखा गया कि सरे के चाय सुट्टा बार पर हुई गोलीबारी उनके द्वारा करवाई गई है. गैंग ने इसे एक चेतावनी बताया है. पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में कहा गया है कि जिन लोगों के लिए यह संदेश है, उन्हें अब लाइन पर आ जाना चाहिए. यानी उनकी शर्तों को मानना होगा.
गैंग की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो चाय सुट्टा बार को पूरी तरह बंद करवा दिया जाएगा. इस पोस्ट में कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी लिया गया है. गैंग ने उन्हें सीधे तौर पर चेतावनी दी है. कहा गया है कि उनका समय खराब न किया जाए. पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर बात नहीं मानी गई तो उनके कैफे पर दोबारा हमला किया जा सकता है. इसके साथ ही यह धमकी भी दी गई कि अगला निशाना कपिल शर्मा का कैफे हो सकता है.
धमकी में यह भी कहा गया है कि इस बार हमला सिर्फ कैफे तक सीमित नहीं रहेगा. जरूरत पड़ी तो मुंबई में स्थित उनके घर को भी निशाना बनाया जा सकता है. पोस्ट में लिखा गया कि इस बार किसी की सिफारिश नहीं मानी जाएगी. गैंग की ओर से लिखे गए संदेश की शुरुआत ‘राम राम सभी भाइयों को’ से की गई. इसके बाद कहा गया कि सरे में चाय सुट्टा बार पर हुई गोलीबारी उनके संदेश का हिस्सा है. गैंग ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो कैफे को बंद करवाकर ही रहेंगे.
इस पूरे मामले में कई आपराधिक गिरोहों से जुड़े हैशटैग भी इस्तेमाल किए गए हैं. इससे इस धमकी को और गंभीर माना जा रहा है. फायरिंग की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. कनाडा की पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं भारतीय एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां आपस में संपर्क में हैं. ताकि इस घटना और धमकी के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके और आगे किसी भी तरह की वारदात को रोका जा सके.
