CM Yogi Adityanath Viral News: मासूम बच्चों को गिफ्ट व चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज कानपुर की 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह के ‘गिफ्ट’ ने हंसने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, गोरखपुर में मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह की मुलाकात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस नन्ही बच्ची ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें एक ऐसा गिफ्ट दिया, जिसने मुख्यमंत्री को हंसने पर मजबूर कर दिया.
सीएम से कहा- पहले आंखें बंद करिए
कानपुर की 5 वर्षीय यशस्विनी सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें खिलौना गिफ्ट किया. यशस्विनी ने सीएम से कहा कि आपके लिए गिफ्ट लाएं हैं, पहले आंखें बंद करिए. बच्ची की मासूम डिमांड को सीएम तुरंत मान गए. इसके बाद यशस्विनी ने एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया. सरप्राइज गिफ्ट देखते ही सीएम भी हंस पड़े. हालांकि सीएम ने स्नेहपूर्वक खिलौना वापस लौटा दिया और उसे आशीर्वाद देते हुए कहा कि खूब पढ़ो और आगे बढ़ो. इस दौरान सीएम ने बच्ची के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
क्या बोली यशस्विनी
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के कल्याणपुर निवासी अभय सिंह राजावत और प्रियम्बदा सिंह की पुत्री यशस्विनी, जो प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में एमटी (मदर टॉडलर) क्लास में पढ़ती है. वह अपने माता-पिता के साथ गोरखपुर पहुंची थी. मीडिया से बातचीत में यशस्विनी ने बताया कि जब उसने मुख्यमंत्री को खिलौना भेंट किया था तो उन्होंने उसे वापस लौटा दिया और हंसते हुए कहा कि खूब पढ़ो और आगे बढ़ो. यशस्विनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खिलौना लेकर थोड़ी देर बाद हंसते हुए उसे वापस कर दिया और कहा कि वह खूब पढ़ाई करे और खेलते रहे. जब पत्रकारों ने यशस्विनी से पूछा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें क्या दिया, तो बच्ची ने मासूमियत से जवाब दिया योगी जी ने मुझे चॉकलेट दी.
इस बच्ची के माता-पिता की मानें तो यशस्विनी मुख्यमंत्री योगी की बड़ी फैन है और उन्हें टीवी पर देखते ही खुश हो जाती है. अब उनसे मिलकर वह बेहद उत्साहित है. सीएम और नन्ही बच्ची की यह मुलाकात न सिर्फ भावुक पल बन गई, बल्कि लोगों के दिलों को भी छू रही है.
ये भी पढे़ं: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, भेंट की मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, उत्तराखंड आने का दिया न्योता
