जालंधर की LPU के एक छात्र का संदिग्ध परिस्तिथियों में शव बरामद हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पंजाब के जालंधर में मौजूद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितयों में सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि 21 साल के छात्र का शव उसके PG वाले कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला. वह कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी का हॉस्टल छोड़कर PG में रहने आया था. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस की सूचना पर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.
कमरे में मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, LPU के पास मेहरू गांव स्थित लॉ गेट इलाका छात्रों की चहल-पहल के लिए जाना जाता है. 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात निजी पीजी में रहने वाले 21 साल के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली. उसका शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला है.
पीजी संचालक ने बुलाई पुलिस
शोर शराबा होने पर पीजी संचालक खुद वहां पहंचे और तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पहले यह छात्र यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही हॉस्टल छोड़कर यहां पीजी में रहने आ गया था.
परिजनों और दोस्तों से हो रही पूछताछ
पुलिस के मुताबिक छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. छात्र के परिजनों को सूचित किया गया है. उनके बयान के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस ने बताया कि मामले में छात्र के सुसाइड के कारणों की जांच कराई जा रही है. इसके लिए परिजनों के अलावा उसके दोस्तों व अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है.
