मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में देर रात एक युवक का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद लोगों में दहशत बैठ गई है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है.

गला रेतकर युवक की हत्या
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. छतरपुर से लवकुशनगर थाना क्षेत्र में अदालत परिसर के पास एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 23 साल के केके गुप्ता के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि युवक का बेरहमी के साथ धारदार हथियार से गला रेत दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले में जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मुताबिक शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन को लेकर आशंका जताई जा रही है. कोर्ट परिसर के पास में मृतक केके गुप्ता का कुछ लोगों से विवाद हुआ था. जिसके बाद यह विवाद हिंसा में बदल गया.
घटना के बाद फरार हुए आरोपी
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक काफी देर तक तड़पा और खून के ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए. इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामले में जांच को शुरू कर दिया है. टीम आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके. अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- सुरक्षा बलों ने ढूंढ़ निकाला आतंकियों का ठिकाना! कर दिया पूरी तरह तबाह; विस्फोटक हुआ बरामद
