उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों का गुप्त ठिकाना ढूंढ निकाला. जिसके बाद उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक भी जब्त किया है.

सुरक्षा बलों ने ढूंढ़ा आतंकियों का ठिकाना
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार आतंकवाद के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. आतंक के खिलाफ जारी इस अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने आतंवादियों के ठिकानों को ढूंढ़ लिया है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें तबाह कर दिया है.
आतंकियों के ठिकाने को किया तबाह
जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के क्रीरी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली था. सूचना मिलने के बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने नीलसर इलाके में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन को शुरू किया था, इसी दौरान आतंकियों के ठिकानों को सुरक्षा बलों ने ढूंढ़ निकाला और आतंकी जगह का दोबारा इस्तेमाल न कर सकें, इसके लिए सुरक्षा बलों ने ठिकाने को तुरंत ही तबाह कर दिया.
23 विस्फोटक बरामद
ठिकानों को तबाह करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों द्वारा बनाए गए एक गुप्त आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है. इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और बाकी की सामग्री भी बरामद की है. बताया जा रहा है कि ठिकानों में तलाशी के दौरान 23 विस्फोटक स्टिक्स और कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है. जिसके सुरक्षा बलों ने तुरंत ही जब्त कर लिया है.
यह भी पढ़ें- पत्नी ने बहन और प्रेमियों संग रची हत्या की साजिश! मुरादाबाद में महिला ने पति को उतारा मौत के घाट; सुसाइड का रचा नाटक
