दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर चचेरे भाई ने अपने बहन और उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी है. हालांकि, हत्या के पीछे के कारण इस से भी ज्यादा चौंकाने वाले हैं. दोनों का शव गोविंदपुरी के घर से बरामद किया गया बै
मामला 20 और 21 मई को अंजाम दिया गया है. जानकारी मिलते ही दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले सबूत के बाद में सामने आया कि दोनों की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका चचेरा भाई है. आरोपी तुगलकाबाद एक्सटेंशन के घाटी वाले पार्क में छिपा हुआ था. जहां पुलिस ने 22 और 23 मई को घेराबंदी की.
पुलिस ने आरोपी को बार-बार आत्मसमर्पण के लिए बोला. हालांकि, आरोपी ने आत्मसमर्पण की बजाए अवैध पिस्तौल को निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी की फायरिंग में सब-इंस्पेक्टर यशपाल को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. आरोपी के पास से खाली और जिंदा कारतूस, देशी पिस्तौल और हत्या के दौरान पहने हुए कपड़े मिले. कपड़े पूरी तरीके से खून से सने हुए थे. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई. शुरू में वह पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहा था. बाद में हत्या के पीछे का कारण बताते हुए अपने जुर्म को कबूल किया.
सामने आया कि आरोपी अपनी बहन से जलता था. साथ ही उसकी निजी रंजिश भी दी. महिला बार-बार उसे नशे की आदत को छोड़ने और अपराध से दूर रहने के लिए बोलती थी. इसी वजह से उसने महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी. जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप! युवक की गला रेतकर हत्या; CCTV खंगाल रही पुलिस
